Snapup Infrared Cooktop रिव्यू: बिना खास बर्तनों के आसान कुकिंग, ऐसा रहा एक्सपीरियंस

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Snapup Infrared Cooktop एक पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली कुकिंग सॉल्यूशन है, जो बिना खास बर्तनों के तेज और आसान कुकिंग का अनुभव देता है। हम इसका डीटेल्ड रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं। 

Snapup Infrared Cooktop रिव्यू: बिना खास बर्तनों के आसान कुकिंग, ऐसा रहा एक्सपीरियंस

किचन अप्लायंसेज की लिस्ट में अब लोग इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप जैसे विकल्पों को भी शामिल कर रहे हैं। LPG के ऑप्शन के तौर पर इन्फ्रॉरेड कुकटॉप बेहतर इसलिए हैं, क्योंकि इनपर खाना बनाने के लिए अलग तरह के बर्तनों की जरूरत नहीं पड़ती। बीते दिनों लाइव हिन्दुस्तान ने Snapup Infrared Cooktop को रिव्यू किया। 2200W की पावर के साथ आने वाला यह कुकटॉप खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो गैस के झंझट से बचकर एक आसान और पोर्टेबल कुकिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। आइए बताएं कि हमारा अनुभव कैसा रहा।

सम्बंधित सुझाव

प्रीमियम फिनिश वाला डिजाइन

कुकटॉप का डिजाइन काफी प्रीमियम और यूजर-फ्रेंडली है। इसमें दिया गया क्रिस्टल ग्लास टॉप ना सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगता है बल्कि यह हीट-रेसिस्टेंट और स्क्रैच-रेसिस्टेंट भी है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है। साथ ही, इसका कॉम्पैक्ट और लाइटवेट बिल्ड इसे छोटे किचन, हॉस्टल या ऑफिस के लिए भी एक परफेक्ट चॉइस बनाता है। इसे कहीं भी आसानी से रखा और इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसे ट्रेडिशनल गैस चूल्हे से ज्यादा आरामदायक बनाता है।

ऐसा रहा हमारा कुकिंग एक्सपीरियंस

कुकिंग एक्सपीरियंस की बात करें तो Snapup Infrared Cooktop फास्ट हीटिंग और सटीक टेंपरेचर कंट्रोल के चलते काफी स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें कई प्रीसेट मोड्स (जैसे- Fry, BBQ, Soup) और एडजस्टेबल पावर लेवल्स मिलते हैं, जिससे आप अलग-अलग तरह के खाने को आसानी से पका सकते हैं। इसका हीट डिस्ट्रिब्यूशन काफी इवेन रहता है, जिससे खाना जलने या कच्चा रहने की दिक्कत कम होती है।

सम्बंधित सुझाव

Cooktop

प्रोडक्ट की एक और बड़ी ताकत है, इसकी 'ऑल यूटेंसिल कंपैटिबिलिटी'। जहां इंडक्शन कुकटॉप में आपको खास बर्तन की जरूरत पड़ती है, वहीं यह कुकटॉप स्टील, एल्युमिनियम, कॉपर, सेरामिक और ग्लास- लगभग हर तरह के बर्तन में काम करता है। यह फीचर खास तौर पर भारतीय किचन के लिए बहुत काम का लगा, क्योंकि यहां अलग-अलग तरह के बर्तन इस्तेमाल होते हैं।

दिए गए हैं ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी यह कुकटॉप भरोसेमंद है। इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन, चाइल्ड लॉक और स्टेबल टेंपरेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाते हैं। इसके अलावा, इसका टच कंट्रोल पैनल और डिजिटल डिस्प्ले यूजर को एक मॉडर्न और हैसल-फ्री एक्सपीरियंस देता है।

Cooktop

हमने रिव्यू पीरियड में महसूस किया कि डेली यूज में यह कुकटॉप काफी प्रैक्टिकल है। चाहे आपको दूध उबालना हो, सब्जी बनानी हो या फ्राई करना हो, यह हर तरह की कुकिंग को आसानी से हैंडल कर लेता है। इसकी फास्ट हीटिंग क्षमता कुकिंग टाइम को कम करती है, जिससे बिजली की खपत भी कम हो जाती है।

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

Snapup Infrared Cooktop एक वैल्यू-फॉर-मनी, वर्सेटाइल और यूजर-फ्रेंडली किचन अप्लायंस है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो गैस के बजाय एक फ्लेक्सिबल और पोर्टेबल इलेक्ट्रिक सॉल्यूशन चाहते हैं और अपने पुराने बर्तन बदलना नहीं चाहते।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।