छोटा स्पीकर, बड़ा धमाका! 14W पावर और RGB लाइट्स भी कमाल; इतनी है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SnapUp का यह नया स्पीकर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बजट में बेहतर क्वालिटी और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं। आइए आपको Groove Blast के बारे में बताते हैं। 

SnapUp Groove Blast Bluetooth speaker

भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड SnapUp ने अपना लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर Groove Blast लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब देश के टियर-2, टियर-3 और टियर-4 शहरों में डिजिटल कंटेंट और ऑन-द-गो एंटरटेनमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। नए डिवाइस के साथ कंपनी का फोकस सभी यूजर्स तक अफॉर्डेबल प्राइस के साथ क्वॉलिटी ऑडियो पहुंचाने पर है।

Groove Blast को खासतौर से उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कॉम्पैक्ट साइज में पावरफुल साउंड चाहते हैं। इसका प्रीमियम Electric Black फिनिश और एक्रिलिक ग्लास डिटेलिंग इसे स्टाइलिश बनाते हैं, वहीं डायनामिक RGB लाइटिंग इसे एक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट का फील देती है। साफ है कि अब ग्राहक सिर्फ साउंड नहीं, बल्कि लुक और एक्सपीरियंस भी चाहते हैं और SnapUp ने इसी ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश की है।

मिलेगा प्रीमियम ऑडियो का मजा

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्पीकर में 14W का आउटपुट और 66mm का ड्राइवर दिया गया है, जो डीप बास और रूम-फिलिंग साउंड देता है। इसे खासतौर पर इंडियन म्यूजिक के लिए ट्यून किया गया है, जहां हाई-एनर्जी और बास-हैवी साउंड की डिमांड ज्यादा होती है। यानी चाहे पार्टी हो या घर पर म्यूजिक का मजा, यह डिवाइस दोनों के लिए फिट बैठता है।

फुल चार्ज पर 10 घंटे तक का प्लेबैक

बैटरी और कनेक्टिविटी के मामले में भी Groove Blast पीछे नहीं है। दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 10 घंटे तक प्लेबैक देता है और इसमें हैंड्स-फ्री कॉलिंग का फीचर भी है। इसके अलावा Bluetooth 5.3, TF कार्ड, USB और FM रेडियो जैसे मल्टीपल प्लेबैक ऑप्शन इसे और ज्यादा वर्सेटाइल बनाते हैं। TWS (True Wireless Stereo) सपोर्ट के जरिए यूजर्स दो स्पीकर्स को कनेक्ट करके स्टीरियो एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।

इतनी रखी गई है स्पीकर की कीमत

डायनमिक RBG लाइट्स वाले स्पीकर को भारतीय मार्केट में 1,299 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़छोटा स्पीकर, बड़ा धमाका! 14W पावर और RGB लाइट्स भी कमाल