Hindi NewsGadgets NewsSmartphones-tabsfour rear camera smartphone samsung galaxy a9 will launch on 20 november in india know its price and specification

Samsung Galaxy A9: भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy A9 (2018): सैमसंग अपने Galaxy A9 2018 को भारत में 20 नवंबर को लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन 4 रियर कैमरे से लैस होगा और यह दुनिया का पहला रियर क्वाड कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने...

Samsung Galaxy A9: भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत
लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीWed, 14 Nov 2018 10:07 PM
हमें फॉलो करें

Samsung Galaxy A9 (2018): सैमसंग अपने Galaxy A9 2018 को भारत में 20 नवंबर को लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन 4 रियर कैमरे से लैस होगा और यह दुनिया का पहला रियर क्वाड कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन से पर्दा पिछले महीने कुआला लुम्पुर में इवेंट के दौरान उठाया था। इस स्मार्टफोन में 18:5:9 aspect ratio की infinity display और 8GB रैम होगी। आइए भारत में इसकी संभावित कीमत जानते हैं।

भारत में Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत


मीडिया खबरों के मुताबिक भारत में Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत 35,000 रुपये के आसपास होगी। दुनियाभर में इसकी कीमत 599 यूरो से शुरू है। हालांकि, अभी इसकी सही कीमत की घोषणा होना बाकि है। यह स्मार्टफोन Bubblegum Pink, Caviar Black और Lemonade Blue कलर के वैरिएंट में उपलब्ध होगा।

S पेन के साथ आता है Samsung Galaxy Tab 4

Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन


सैमसंग के यह स्मार्टफोन Android 8.0 Oreo ओपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जिसमें ड्यूल-सिम(नैनो) होगी। गैलेक्सी ए9 में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले होगी। साथ ही यह फोन 6GB और 8GB रैम के दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी इंटरनल मैमोरी 128GB होगी, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 24, 10, 8 और 5 मेगापिक्सल के 4 रियर कैमरे होंगे। इसमें पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,800mAh का बैटरी सपोर्ट होगा।

ऐप पर पढ़ें