Google Pixel 11 Pro खरीदने का प्लान है? इन 5 देशों में भारत से ₹15000 तक सस्ता मिल रहा फोन, देखें किस देश में कितने का

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL भारत समेत अलग-अलग देशों में अलग कीमत पर उपलब्ध हैं। जानिए किस देश में सबसे सस्ते मिलेंगे Pixel 11 Pro सीरीज के फोन्स।

Pixel  11
इस देश में सस्ता मिल रहा Pixel 11 सीरीज के फोन

Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और फोल्डेबल Pixel 11 Pro Fold फोन शामिल हैं। इनमें Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL कंपनी के प्रीमियम फ्लैगशिप मॉडल हैं। Google के मुताबिक Pixel 11 Pro मॉडल्स में 120x तक जूम और नई AI कैमरा फीचर्स हैं। लेकिन Pixel 11 सीरीज की एक खास बात इसकी अलग-अलग देशों में कीमत है। भारत में Pixel 11 Pro XL की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपए बताई गई है, जबकि अमेरिका में यही फोन $1,299, यानी करीब 1,04,760 रुपए लाख के आसपास पड़ता है। जापान में भी इसकी कीमत करीब 1,04,650 रुपए लाख के आसपास है। यानी जापान में करीब 15,349 रुपए सस्ता, जबकि अमेरिका में करीब 15,239 रुपए सस्ता है। ऐसे में अगर आप विदेश यात्रा के दौरान Pixel 11 Pro या Pro XL खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस देश में फोन की कीमत सबसे कम है।

1. कनाडा में सबसे सस्ता Pixel 11 Pro और Pro XL

कनाडा Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL खरीदने के लिए सबसे सस्ता देश है। यहां Pixel 11 Pro की कीमत CAD 1,499 यानी करीब 1,02,400 रुपए है, जबकि Pixel 11 Pro XL CAD 1,799 यानी लगभग 1,23,000 रुपए में मिलता है। भारत में इन दोनों फोन की शुरुआती कीमत क्रमशः 1,19,999 रुपए और 1,34,999 रुपए है। यानी कनाडा में Pixel 11 Pro खरीदने पर करीब 17,599 रुपए, जबकि Pixel 11 Pro XL पर करीब 11,999 रुपए की बचत हो सकती है।

2. जापान में Pixel 11 सीरीज की कीमत

जापान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यहां Google Pixel 11 Pro की कीमत JPY 174,800 यानी करीब 1,04,500 रुपए है। वहीं Pixel 11 Pro XL की कीमत JPY 207,800 यानी करीब 1,24,200 रुपए है। भारत की कीमत से तुलना करें तो Pixel 11 Pro पर करीब 15,499 रुपए और Pixel 11 Pro XL पर करीब 10,799 रुपए की बचत होती है।

3. अमेरिका में कितना सस्ता है Pixel 11 Pro

अमेरिका में Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 यानी करीब 1,04,800 रुपए है। वहीं बड़े Pixel 11 Pro XL की कीमत $1,299 यानी लगभग 1,23,900 रुपए है। भारत में इनकी कीमत क्रमशः 1,19,999 रुपए और 1,34,999 रुपए है। इस हिसाब से अमेरिका में Pixel 11 Pro करीब 15,199 रुपए सस्ता, जबकि Pixel 11 Pro XL करीब 11,099 रुपए सस्ता पड़ता है।

4. ताइवान में दोनों फोन की कीमत

ताइवान में भी Google Pixel 11 Pro और Pro XL भारत के मुकाबले कम कीमत में मिल रहे हैं। यहां Pixel 11 Pro की कीमत NT$36,990 यानी करीब 1,09,700 रुपए है। वहीं Pixel 11 Pro XL NT$42,990 यानी लगभग 1,27,500 रुपए में आता है। यानी भारत के मुकाबले Pixel 11 Pro पर करीब 10,299 रुपए और Pixel 11 Pro XL पर करीब 7,499 रुपए की बचत हो सकती है।

5. मलेशिया में Pixel 11 Pro सस्ता, Pro XL के मामले में भारत आगे

मलेशिया में Pixel 11 Pro की कीमत RM 4,999 यानी करीब 1,16,400 रुपए है। भारत में यह फोन 1,19,999 रुपए का है, यानी मलेशिया में करीब 3,599 रुपए सस्ता है। हालांकि Pixel 11 Pro XL के मामले में भारत इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपए है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़स्मार्टफोन - टैबइन 5 देशों में भारत से ₹15000 तक सस्ता मिल रहा Google Pixel 11 Pro और XL फोन