
6GB तक की रैम और AI कैमरा वाले दो बेहद किफायती फोन, कीमत 5500 रुपये से भी कम
5500 रुपये से कम के इन फोन में आपको AI रियर कैमरा और 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। ये फोन वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे इनकी रैम 6जीबी तक की हो जाती है। आप इस फोन को कैशबैक और बैंक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बेहद कम बजट में नया बेस्ट फीचर्स वाला फोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको दो शानदार ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन में आपको AI रियर कैमरा और 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। ये फोन वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे इनकी रैम 6जीबी तक की हो जाती है। इन फोन की कीमत बिना किसी ऑफर 5500 रुपये से कम है। आप इन फोन को कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Lava Bold N1 Lite
3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 5149 रुपये है। फोन को आप 257 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 4850 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन पर 7.5% का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 3जीबी रियल और 3जीबी वर्चुअल रैम के साथ टोटल 6जीबी तक की रैम मिलेगा।
फोन में कंपनी 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा दे रही है। फोन का सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। लावा के इस फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डिस्प्ले 6.75 इंच का है, जो 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Lava Yuva Smart
3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 5399 रुपये है। फोन पर 7.5% का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इसे 269 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 3जीबी वर्चुअल रैम दी गई है। इससे इसकी टोटल रैम 6जीबी तक की हो जाती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का एआई मेन कैमरा मिलेगा। इस फोन का सेल्फी कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Sleek Black









