Diwali Dhamaka: Smart TVs पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स, कीमत 5999 रुपये से शुरू

Diwali Dhamaka: Smart TVs पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स, कीमत 5999 रुपये से शुरू

संक्षेप:

ग्राहकों को कम कीमत पर Smart TV खरीदने का बेहतरीन मौका Kodak और Blaupunkt की ओर से दिया जा रहा है। Diwala Dhamaka ऑफर के साथ टीवी केवल 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। 

Oct 15, 2025 12:27 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू हुई Diwali Sale में इस बार ग्राहकों के लिए Kodak और Blaupunkt के Smart TVs अब बेहद सस्ते में मिल रहे हैं। अगर आप अपने घर के लिए नया TV लेने का सोच रहे हैं या पुराने सेटअप को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह सही मौका है। इस सेल में HD Ready, Full HD, 4K और QLED Smart TVs की रेंज 5999 रुपये से शुरू हो रही है। इसके अलावा, SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे डील और भी मजेदार बन जाती है।

Kodak Smart TVs पर शानदार ऑफर्स

Kodak ने इस Diwali अपने QLED 4K Smart TVs की पूरी रेंज पर बंपर डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी की नई QLED Google TV सीरीज पांच साइज- 43, 50, 55, 65 और 75 इंच में उपलब्ध है। इन मॉडल्स में 1.1 बिलियन कलर्स वाला QLED 4K डिस्प्ले, Dolby Atmos, HDR10, और In-built Chromecast & AirPlay जैसी हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
₹15 हजार में OnePlus का 50MP कैमरा और 80W चार्जिंग फोन, लिमिटेड टाइम डील

Diwali Sale के दौरान इतनी हुई कीमत

Kodak 24-inch Smart TV (Special Edition) – 5,999 रुपये से शुरू

Kodak 43-inch Matrix QLED TV – 20,499 रुपये

Kodak 50-inch QLED TV – 24,999 रुपये

Kodak 55-inch QLED TV – 30,499 रुपये

Kodak 65-inch QLED TV – 41,999 रुपये

Kodak 75-inch QLED TV – 69,999 रुपये

साथ ही, Kodak 9XPRO Series (Android 11 आधारित) में 32 से 43 इंच तक के HD Ready और Full HD मॉडल शामिल हैं, जिनकी कीमतें ₹9,999 से शुरू होती हैं। ये टीवी Dolby Digital Plus, Google Assistant, Netflix, और Chromecast सपोर्ट के साथ आते हैं।

Blaupunkt Smart TVs पर भी बंपर छूट

Blaupunkt ने भी अपनी पूरी Smart TV लाइनअप पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी के Full HD, Sigma, QLED और Mini LED मॉडल अब Flipkart पर भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। Blaupunkt Sigma Series Android TVs में 40W स्पीकर और Surround Sound टेक्नोलॉजी दी गई है। ये टीवी 24 इंच से शुरू होकर 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। Blaupunkt CyberSound G2 Series (32, 40, 43 इंच) Android TV OS पर चलती है और इसमें Dolby Audio, 48W Sound Output, और Chromecast व Google Assistant का सपोर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
दिवाली पर इस कंपनी के सारे फोन हुए सस्ते, हर कीमत पर ये रहीं सबसे धांसू डील्स

Mini LED Smart TV: Diwali का सबसे प्रीमियम ऑफर

Blaupunkt ने हाल ही में अपने लेटेस्ट Mini LED Smart TV (65-inch) को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 58,999 रपये रखी गई है। यह टीवी Mini QD Technology पर आधारित है और 1500 निट्स ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, और 108W Dolby Atmos Speaker System (6 स्पीकर्स + 2 Subwoofers) के साथ आता है। गेमर्स के लिए इसमें 120Hz Refresh Rate दिया गया है, जिससे Ultra-smooth गेमिंग का मजा लिया जा सकता है। कंपनी के बाकी डिवाइसेज भी खास छूट पर मिल रहे हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।