
छोटू से गैजेट में दो कंप्यूटर्स का डाटा, आ गई दुनिया की 'सबसे छोटी 1TB पेन-ड्राइव'
दुनिया की सबसे छोटा 1TB स्टोरेज सॉल्यूशन टेक कंपनी SanDisk की ओर से लॉन्च किया गया है। नई SanDisk Extreme Fit ड्राइव का वजन महज 3 ग्राम है।
सम्बंधित सुझाव

31% OFF

SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 128GB, OTG, Upto 400MB/S, Pendrive, Silver, 5Y Warranty (SDDDC4-128G-I35)
SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 128GB
OTG
Upto 400MB/S

₹1449
₹2100खरीदिये

35% OFF

SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 512GB, OTG, Upto 400MB/S, Pendrive, Silver, 5Y Warranty (SDDDC4-512G-I35)
SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 512GB
OTG
Upto 400MB/S

₹4349
₹6700खरीदिये

55% OFF

SanDisk iXpand USB 3.0 Flash Drive Flip 128GB for iOS and Windows, Metalic
SanDisk iXpand USB 3.0 Flash Drive Flip 128GB for iOS and Windows
Metalic

₹3349
₹7500खरीदिये
लोकप्रिय स्टोरेज सॉल्यूशंस ब्रैंड SanDisk की ओर से दुनिया की सबसे छोटी USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च कर दी गई है। नई SanDisk Extreme Fit USB-C फ्लैश ड्राइव को उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिन्हें ढेर सारा स्टोरेज चाहिए लेकिन बड़े साइज वाले ड्राइव कैरी नहीं करना चाहते। खास बात यह है कि USB टाइप-C पोर्ट होने के चलते यह लैपटॉप के अलावा टैबलेट और स्मार्टफोन्स जैसे दूसरे डिवाइसेज के साथ यूज किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव

31% OFF

SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 128GB, OTG, Upto 400MB/S, Pendrive, Silver, 5Y Warranty (SDDDC4-128G-I35)
SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 128GB
OTG
Upto 400MB/S

₹1449
₹2100खरीदिये

35% OFF

SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 512GB, OTG, Upto 400MB/S, Pendrive, Silver, 5Y Warranty (SDDDC4-512G-I35)
SanDisk Ultra Dual Drive Luxe USB_c Type-C 512GB
OTG
Upto 400MB/S

₹4349
₹6700खरीदिये

55% OFF

SanDisk iXpand USB 3.0 Flash Drive Flip 128GB for iOS and Windows, Metalic
SanDisk iXpand USB 3.0 Flash Drive Flip 128GB for iOS and Windows
Metalic

₹3349
₹7500खरीदिये
केवल 3 ग्राम वजन में ढेर सारा डाटा
SanDisk अपने नए डिवाइस को बेहद कॉम्पैक्ट बिल्ड में लेकर आया है। इस डिवाइस के साइज की बात करें तो यह 18.50x15.70x13.60mm का है। खास बात यह है कि इसका वजन केवल 3 ग्राम है। ऐसे में इसे किसी डिवाइस में प्लग करने के बाद आपको इसके अटैच होने का पता तक नहीं लगेगा। कंपनी ने बताया है कि यह डिवाइस MacBook Air, MacBook Pro और USB-C iPad मॉडल्स के लिए परफेक्ट है।
परफॉर्मेंस के मामले में सबसे दमदार
नए SanDisk Extreme Fit USB-C में 400MB/s तक की डाटा ट्रांसफर स्पीड मिलेगी। USB 3.2 Gen 1 फ्लैश ड्राइव में अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस मिलते हैं। इसमें 128GB स्टोरेज से लेकर 1TB तक स्टोरेज मिलता है और यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं। इस ड्राइव के साथ Windows 10 या इसके बाद, macOS 12 या इसके बाद और iPadOS 15 या इसके बाद के OS का सपोर्ट मिलता है।
SanDisk ने बताया है कि नई ड्राइव को Windows और MacOS पर Memory Zone ऐप का सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से फाइल्स मैनेज करने के अलावा, बैकअप लिए जा सकते हैं और स्पेस फ्री किया जा सकता है। सभी मॉडल्स पर पांच साल की लिमिटेड वारंटी ऑफर की जा सकती है। इसकी कीमत 1TB स्टोरेज के लिए 120 डॉलर (करीब 10,600 रुपये) रखी गई है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






