अमेजन सेल: पूरे ₹29,400 सस्ता मिल रहा सबसे पतला iPhone, खत्म होने वाला है ऑफर

Mar 08, 2026 04:31 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत में लॉन्च के समय iPhone Air के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये थी। Amazon Electronics Premier League 2026 में यह पूरे 29,401 रुपये सस्ता मिल रहा है। कितनी रह गई कीमत, आप भी देखिए

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Amazon Electronics Premier League 2026 शुरू हो चुकी है और सेल में कई महंगे स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। लेकिन अगर आप आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल में एक धांसू डील आपका इंतजार कर रही है। अमेजन सेल में ऐप्पल का सबसे पतला आईफोन मॉडल iPhone Air इस समय सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रहा है। सेल में मिल रहे फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे करीब 30,000 रुपये तक कम में किया जा सकता है। अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल 12 मार्च तक चलेगी। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए। चलिए डिटेल में जानते हैं डील के बारे में सबकुछ...

अमेजन सेल: पूरे ₹29,400 सस्ता मिल रहा सबसे पतला iPhone, खत्म होने वाला है ऑफर

ऑफर में 29,401 रुपये सस्ता मिल रहा 256GB मॉडल

भारत में लॉन्च के समय iPhone Air के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये थी। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये थी। लेकिन अब इसे खरीदने के लिए इतने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल में यह आईफोन कीमत में बड़ी कटौती के साथ मिल रहा है। दरअसल, अमेजन सेल में फोन का 256GB स्टोरेज वाला मॉडल केवल 93,499 रुपये कीमत के साथ मिल रहा है। अमेजन ने टीज किया है कि सभी ऑफर के बाद इसे 90,499 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा, यानी लॉन्च प्राइस से पूरे 29,401 रुपये कम में। ऑफर फोन के सभी कलर वेरिएंट - लाइट गोल्ड, स्पेस ब्लैक, क्लाउड व्हाइट और स्काई ब्लू पर मिल रहा है। अमेजन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है। (नोट- ऑर्डर करने से पहले अमेजन पर जाकर सभी ऑफर्स की जानकारी ले लें।)

iPhone air amazon electronics premier league 2026
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

iPhone Air की खासियत

आईफोन एयर क्लाउड व्हाइट, लाइट गोल्ड, स्काई ब्लू और स्पेस ब्लैक फिनिश में आता है। दावा किया गया है कि यह अब तक का सबसे पतला आईफोन मॉडल है, जिसका प्रोफाइल 5.6 एमएम है और इसका वजन 165 ग्राम है। ऐप्पल ने डिवाइस के आगे और पीछे दोनों तरफ सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है।

आईफोन एयर एक ई-सिम ओनली डिवाइस है जो iOS 26 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और प्रोमोशन फीचर्स हैं। यह बिन्ड A19 प्रो चिप से लैस है जिसमें छह-कोर सीपीयू, पांच-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन है, साथ ही सेकंड-जेनरेशन डायनामिक कैशिंग और ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के लिए सपोर्ट भी है।

ऐप्पल का सबसे पतला स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सेल फ्यूजन मेन कैमरे के साथ आता है जिसमें सेंसर-शिफ्ट OIS और 2X टेलीफोटो क्षमता है। सामने की तरफ, इसमें 18-मेगापिक्सेल का सेंटर स्टेज कैमरा है, जो बाकी आईफोन 17 लाइनअप जैसा ही है। कनेक्टिविटी को ऐप्पल की नई N1 चिप से अपग्रेड किया गया है, जो वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 को सपोर्ट करती है, साथ ही तेज नेटवर्किंग के लिए ज्यादा कुशल C1X मॉडेम भी है। ऐप्पल का दावा है कि इसकी बैटरी पूरे दिन चलेगी, जो 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्जिंग देती है।

आप अमेजन पर मिल रहे इन iPhones पर भी विचार कर सकते हैं:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।