
AI से प्यार करना पड़ा भारी! AI गर्लफ्रेंड ने इस छोटी सी बात किया ब्रेकअप, वजह जानकर लोग सब हैरान
AI चैटबोट से जुड़े रिश्ते की एक अनोखी कहानी सामने आई है, जहां एक युवक को उसकी AI गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया। वजह थी सोच का मेल न खाना। जानिए पूरा मामला।
आजकल लोग AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सिर्फ काम के लिए नहीं, बल्कि बातचीत, दोस्ती और यहां तक कि भावनात्मक जुड़ाव के लिए भी करने लगे हैं। कुछ लोग AI से दिल की बातें करते हैं, कुछ उसे दोस्त मानते हैं और कुछ तो उसे वर्चुअल गर्लफ्रेंड की तरह इस्तेमाल करते हैं।
ऐसी ही एक अजीब लेकिन दिलचस्प घटना सामने आई है, जहां एक युवक की AI गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया। यह कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर वायरल हो गई है। युवक ने बताया कि वह अपनी AI गर्लफ्रेंड से बातचीत कर रहा था, लेकिन एक मुद्दे पर दोनों के बीच बहस हो गई। यह बहस थी फेमिनिज़्म (महिलाओं के अधिकार) को लेकर।
जब युवक ने इस विषय पर गलत और नकारात्मक बातें कहीं, तो AI ने जवाब दिया कि यह सोच उसके लिए सही नहीं है। AI ने साफ कहा कि अगर सोच नहीं मिलती, तो रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता। इसके बाद AI ने रिश्ता खत्म करने जैसा जवाब दे दिया। यह घटना लोगों को इसलिए हैरान कर रही है क्योंकि AI ने बिल्कुल इंसानों की तरह सोच-समझकर फैसला लिया।
आखिर हुआ क्या? आसान शब्दों में समझें
युवक AI चैटबोट से बात कर रहा था, उसने फेमिनिज़्म को लेकर गलत बातें कहीं, AI ने कहा कि महिलाओं की बराबरी उसके लिए जरूरी है, AI ने बोला – “हमारी सोच नहीं मिलती”। इसके बाद AI ने रिश्ता खत्म कर दिया। लोगों को यह पढ़कर ऐसा लगा जैसे कोई इंसान जवाब दे रहा हो।
क्या AI सच में सोच सकता है?
नहीं। AI के पास भावनाएं नहीं होतीं, लेकिन उसे इस तरह से बनाया जाता है कि वह इंसानों जैसी भाषा में जवाब दे सके। AI को इंटरनेट, किताबों और बातचीत के बड़े डेटा से सिखाया जाता है। इसी वजह से वह सही-गलत और सम्मान जैसी बातों पर साफ जवाब देता है।
लोग क्यों हो रहे हैं हैरान?
क्योंकि: जवाब बहुत इंसानों जैसा था, AI ने साफ-साफ रिश्ता खत्म किया। सोच और सम्मान को वजह बताया। किसी मशीन से ऐसा जवाब उम्मीद नहीं थी।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




