140 साल लंबे यू्ट्यूब वीडियो ने सबको किया हैरान, व्यू 25 लाख के पार, डिस्क्रिप्शन भी डराने वाला

Jan 13, 2026 12:25 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

इस वीडियो की लंबाई 140 साल जितनी है। @ShinyWR नाम के चैनल पर यह वीडिओ 5 जनवरी 2026 को अपलोड हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इस वीजियो को करीब 2.5 मिलियन (25 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर 32 हजार से ज्यादा कॉमेंट भी हैं।

140 साल लंबे यू्ट्यूब वीडियो ने सबको किया हैरान, व्यू 25 लाख के पार, डिस्क्रिप्शन भी डराने वाला

एक यूट्यूब वीडियो दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कोई आम वीडियो नहीं है। इस वीडियो की लंबाई 140 साल जितनी है। @ShinyWR नाम के चैनल पर यह वीडिओ 5 जनवरी 2026 को अपलोड हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को 2.5 मिलियन (25 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर 32 हजार से ज्यादा कॉमेंट भी हैं। इसे करीब 2 लाख लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो में कोई विजुअल या ऑडियो नहीं है।

'आओ, मुझसे नर्क में मिलो'

वीडियो के थंब पर इसका ड्यूरेशन 140 साल दिख रहा है, लेकिन प्ले बटन पर क्लिक करते ही यह 12 घंटे का हो जाता है। वीडियो का डिस्क्रिप्शन भी अजीब और डराने वाला है। यह अरबी सिंबल्स में लिखा गया है, जिसका ट्रांसलेट करने पर मतलब 'आओ, मुझसे नर्क में मिलो' (Come, meet me in hell) है। वीडियो के स्क्रीनशॉट अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए, जिससे लाखों लोग कन्फ्यूज हो गए और इस पर बहस तक छिड़ गई।

उत्तर कोरिया से होता है ऑपरेट

वीडियो के ओरिजिन के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों का मानना ​​है कि यह यूट्यूब का एक टेस्ट पेज है या किसी ऑल्टर्नेट रिएलिटी गेम (एआरजी) का हिस्सा है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन से पता चलता है कि यह उत्तर कोरिया से ऑपरेट होता है और इसने 31 जुलाई, 2023 को यूट्यूब जॉइन किया था। इस चैनल पर और भी लंबे वीडियो हैं, जिनमें एक 294 घंटे का वीडियो और एक 300 घंटे का स्ट्रीम शामिल है। एक यूजर ने थ्रेड्स पर लिखा, 'मुझे लगता है कि यह यूट्यूब का एक टेस्टिंग चैनल है, जो अजीब आवाजों वाले चैनल जैसा है।'

YouTube

140 साल का समय एक एक्सट्रीम उदाहरण है, लेकिन यूट्यूब पर लंबे वीडियो की कमी नहीं है। करेंट रिकॉर्ड 596 घंटे के वीडियो का है, जिसे जोनाथन हार्चिक ने 2011 में अपलोड किया था। इसके अलावा एक 23 दिन का वीडियो और पांच सेकंड का वीडियो शामिल है, जिसे 19 घंटे तक बढ़ाया गया था।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।