Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Sharge Teases Shargeek 300 Power Bank With 300W Output and 24000mAh Battery
ये रहा पावरबैंक का बाप! 24000mAh की बैटरी और 300W चार्जिंग सपोर्ट, गजब फीचर्स

ये रहा पावरबैंक का बाप! 24000mAh की बैटरी और 300W चार्जिंग सपोर्ट, गजब फीचर्स

संक्षेप:

Sharge ने अपने नए Shargeek 300 पावरबैंक को टीज किया है, जो 300W तक का आउटपुट और 24000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। यह पावरबैंक गेमिंग लैपटॉप जैसे हैवी डिवाइस को चार्ज कर सकता है।

Dec 19, 2025 05:45 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पावरबैंक की बात हो तो क्षमता 10000mAh या 20000mAh तक मानी जाती है लेकिन एक्सेसरीज ब्रैंड Sharge ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। कंपनी ने अपने नए 300W पावर बैंक को टीज किया है, जिसे Shargeek 300 नाम दिया गया है। यह पावर बैंक ना सिर्फ अपनी दमदार आउटपुट पावर बल्कि अपने यूनीक डिजाइन की वजह से भी चर्चा में है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

नया पावर बैंक कुल मिलाकर 300W तक का आउटपुट देने में सक्षम है। इतनी पावर आमतौर पर पावर बैंक्स में देखने को नहीं मिलती। कंपनी का दावा है कि इससे ऐसे डिवाइस भी चार्ज या पावर किए जा सकते हैं, जिन्हें आम तौर पर पावर बैंक से चलाना मुश्किल होता है, जैसे कि गेमिंग लैपटॉप।

मिलते हैं कई पावर आउटपुट पोर्ट्स

ज्यादा पावर देने के लिए Sharge ने इसमें एक DC आउटपुट पोर्ट भी दिया है। यह DC पोर्ट अकेले 140W तक की पावर सप्लाई कर सकता है। इसकी मदद से लैपटॉप, गेम कंसोल, मॉनिटर और दूसरे हैवी डिवाइस आराम से चलाए जा सकते हैं। DC पोर्ट के अलावा, इसमें दो USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट भी मौजूद है। दोनों USB-C पोर्ट PD 3.1 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और हर एक से 140W तक, यानी मिलाकर 280W तक की पावर दी जा सकती है।

सम्बंधित सुझाव

बैटरी की बात करें तो Shargeek 300 में 24000mAh की बैटरी दी गई है। यह क्षमता कई देशों में फ्लाइट के कैरी-ऑन नियमों की मैक्सिमम लिमिट के करीब है। अच्छी बात यह है कि इस पावर बैंक को खुद भी 140W इनपुट से रिचार्ज किया जा सकता है, जिससे इसे काफी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

बेहद खास है पावरबैंक का डिजाइन

Sharge के दूसरे Shargeek प्रोडक्ट्स की तरह, यहां भी डिजाइन पर खास ध्यान दिया गया है। इसकी बॉडी एल्यूमिनियम अलॉय की बनी है, जिसमें सिल्वर-ग्रे फिनिश दी गई है। एक साइड पर सेमी-ट्रांसपेरेंट विंडो है, जिसके पीछे एक कलर डिस्प्ले मौजूद है। यह डिस्प्ले रियल-टाइम में इनपुट-आउटपुट पावर, टेंपरेटर और बची हुई बैटरी जैसी जानकारी दिखाता है। इसके अलावा, इसमें एक RGB लाइट स्ट्रिप भी दी गई है, जो इसे और प्रीमियम लुक देती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;