SBI में अकाउंट है तो बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर हो जाएगा सारा काम
SBI WhatsApp Banking के जरिए ग्राहक घर बैठे आसानी से बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट और कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइए आपको इस सेवा के बारे में विस्तार से बताते हैं।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने WhatsApp Banking Service की शुरुआत कर दी है। अगर आपका अकाउंट भी SBI में है तो यह सेवा घर बैठे WhatsApp पर ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने की सुविधा देती है। अब बैलेंस चेक करने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए ना तो बैंक की लंबी लाइन में लगना पड़ेगा और ना ही ATM जाने की जरूरत होगी।
दरअसल, SBI ने इस सेवा की शुरुआत साल 2022 में की थी। शुरुआत में इसमें सीमित सुविधाएं दी गई थीं, जैसे बैलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करना। अब बैंक ने इस सेवा का विस्तार किया और अब इसमें कई एडवांस फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। आज ग्राहक WhatsApp के जरिए अकाउंट स्टेटमेंट, लोन से जुड़ी जानकारी, NRI सेवाएं और कई अन्य सुविधाएं भी ले सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
SBI WhatsApp Banking का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड होना चाहिए और वही नंबर WhatsApp से जुड़ा होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं:
SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर QR कोड स्कैन करें या अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजें:
WAREG ACCOUNTNUMBER
- इसे +917208933148 पर भेजें
(उदाहरण: WAREG 123456789)
कैसे करें इस्तेमाल?
रजिस्ट्रेशन के बाद WhatsApp Banking का इस्तेमाल करना बेहद आसान है:
- अपने WhatsApp से +919022690226 पर “Hi” लिखकर भेजें।
- आपको SBI की तरफ से वेलकम मेसेज मिलेगा।
- इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेवा चुन सकते हैं।
अब वॉट्सऐप में मिलेंगी ये सेवाएं
SBI अकाउंट होल्डर्स को Whatspp में अकाउंट बैलेंस चेक करने, पिछले 10 ट्रांजैक्शन का मिनी स्टेटमेंट या 250 ट्रांजैक्शन तक का पूरा स्टेटमेंट देखने, होम लोन और एजुकेशन लोन का इंटरेस्ट सर्टिफिकेट लेने जैसे काम कर सकते हैं। साथ ही पेंशन स्लिप, लोन और डिपॉजिट प्रोडक्ट्स की जानकारी जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, ग्राहक डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी, खोए या चोरी हुए कार्ड की रिपोर्ट, बैंकिंग फॉर्म डाउनलोड और नजदीकी ATM या ब्रांच की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि यह सेवा 24x7 उपलब्ध रहेगी, यानी बैंक बंद होने या फिर हॉलीडे की स्थिति में परेशान नहीं होना पड़ेगा। ध्यान रहे कि आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से ही इसे ऐक्सेस करना है और किसी भी अनजान ऐप या लिंक पर भरोसा करने की गलती ना करें।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


