SBI यूजर्स सावधान, फर्जी मैसेज खाली कर देगा पूरा अकाउंट; इस स्कैम से बचके रहना

Apr 19, 2026 04:14 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक ठगों के निशाने पर हैं। अब धोखेबाज एक फर्जी मैसेज के जरिए लोगों को डरा रहे हैं और उन्हें अपने जाल में फंसा रहे हैं। आपके या अपके परिजनों के पास यह मैसेज आ सकता है। यहां हम सुरक्षित रहने का तरीका बता रहे हैं।

SBI यूजर्स सावधान, फर्जी मैसेज खाली कर देगा पूरा अकाउंट; इस स्कैम से बचके रहना

अगर आपका अकाउंट भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। धोखेबाज के निशान पर एसबीआई के ग्राहक हैं, जो ग्राहकों को अपने जाल में फंसाने के लिए नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं। एसबीआई ने एक एडवाइजरी जारी करके अपने ग्राहकों को एक नए फिशिंग स्कैम के बारे में चेतावनी दी है। इस स्कैम में जालसाज फर्जी मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज के जरिए जालसाज दावा करते हैं कि अगर यूजर्स अपने आधार की जानकारी अपडेट नहीं करते हैं, तो उनका मोबाइल बैंकिंग ऐप YONO ब्लॉक कर दिया जाएगा। SBI ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और ग्राहकों से कहा कि वे अनजान लिंक या APK फाइलों से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें, ये लिंक या फाइलें उन्हें बिना मांगे ईमेल, वॉट्सऐप या एसएमएस के जरिए भेजी जा सकती हैं। कैसे लोगों को जाल में फंसा रहे धोखेबाज और सुरक्षित रहने के लिए क्या करना होगा, चलिए बताते हैं.…

SBI ग्राहकों के साथ कैसे हो रहा है स्कैम?

धोखेबाज आपको मैसेज भेजते हैं, जिसका फॉर्मट आप नीचे देख सकते हैं।

"जरूरी सूचना

प्रिय SBI ग्राहक,

आपको सूचित किया जाता है कि आज रात आपका SBI Yono अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा, क्योंकि आपके अकाउंट में आपका आधार नंबर अपडेट नहीं है। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है और हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारा आधिकारिक SBI आधार अपडेट ऐप इंस्टॉल करें, अपना आधार अपडेट करें और तुरंत अपनी आगे की KYC पूरी करें। धन्यवाद, सादर, एसबीआई।"

यह लिंक मलिशियस है और इसे आपके बैंकिंग लॉगिन क्रेडेंशियल तथा पर्सनल डेटा जैसी संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए डिजाइन किया गया है।

SBI की पोस्ट में लिखा था, 'फ्रॉड अलर्ट

स्कैमर नकली मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आपका YONO ऐप डीएक्टिवेट हो जाएगा, क्योंकि आपके अकाउंट में आपका आधार नंबर अपडेट नहीं है। इनके झांसे में न आएं। अनजान लिंक या बिना मांगे मिले ईमेल, SMS या WhatsApp के जरिए शेयर की गई APK फाइलों से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। सतर्क रहें। सुरक्षित रहें। YONO ऐप हमेशा सिर्फ ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।'

sbi scam alertsbi scam alert

ग्राहकों को सुरक्षित रहने के लिए क्या करना होगा?

एसबीआई ने कहा है कि यूजर्स को टेक्स्ट मैसेज या किसी भी अन्य माध्यम से मिलने वाले किसी भी मलिशियस लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर से कोई भी बैंकिंग एप्लिकेशन डाउनलोड करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही, लोगों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपने फोन पर मौजूद अन्य सभी ऐप्स और उन्हें दी गई सभी अनुमतियों (permissions) पर नजर रखें।

हमेशा Yono ऐप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल ऐप स्टोर पर जाएं या यहां से डाउनलोड करें - https://sbi.bank.in/web/yono/home

साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए तुरंत 1930 पर कॉल करें या या वेबसाइट (cybercrime.gov.in) पर जाएं।

हमेशा 1600 से शुरू होने वाले नंबर पर ही कॉल का जवाब दें। यह आपका बैंक है, यह असली और सुरक्षित है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।