Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Save Over 35000 rupees on Google Pixel 9 Pro XL Massive Flipkart Sale You Can not Miss
Google Pixel 9 Pro XL पर 35,000 रुपये से ज्यादा की छूट, Flipkart पर मिल रहा ऑफर

Google Pixel 9 Pro XL पर 35,000 रुपये से ज्यादा की छूट, Flipkart पर मिल रहा ऑफर

संक्षेप:

Flipkart पर Google Pixel 9 Pro XL पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अब यह प्रीमियम फोन 35,000 रुपये से ज्यादा की भारी छूट के साथ सिर्फ 85,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nov 12, 2025 09:09 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप लंबे समय से Google Pixel 9 Pro XL खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास इसका बेहतरीन मौका है। Flipkart पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस समय भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसका लॉन्च प्राइस 1,24,999 रुपये था, लेकिन अब यह केवल 89,900 रुपये में मिल रहा है- यानी 35,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।

साथ ही, अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ऐसे में इस फोन की इफेक्टिव कीमत 85,999 रुपये हो जाती है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

इन ऑफर्स के साथ और भी बड़ा फायदा

Flipkart ने इस डील को और भी आसान बना दिया है। अगर आप एक बार में पूरी रकम नहीं देना चाहते, तो आप सिर्फ 3,615 रुपये प्रति माह की EMI पर यह फोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो उसकी कंडीशन के आधार पर आपको 60,200 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

इन सभी ऑफर्स को मिलाकर देखा जाए तो यह डील इस समय के सबसे बेस्ट स्मार्टफोन डील्स में से एक है।

ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

Google Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और AI टास्क्स के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 लगाया गया है। तगड़े पावर बैकअप के लिए इसमें 5060mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 48MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।