सैमसंग के टॉप 3 अफोर्डेबल फोन, कीमत 11 हजार से कम, सबसे सस्ता मात्र 7799 रुपये का

Mar 16, 2026 01:06 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

हम आपको सैमसंग के तीन ऐसे फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 11 हजार रुपये से कम है। इनमें सबसे सस्ता फोन 8 हजार रुपये से भी कम के प्राइसटैग के साथ आता है। हमारी इस लिस्ट में गैलेक्सी F और M सीरीज के फोन शामिल हैं।

सैमसंग के टॉप 3 अफोर्डेबल फोन, कीमत 11 हजार से कम, सबसे सस्ता मात्र 7799 रुपये का

सैमसंग का फोन लेने की सोच रहे हैं और बजट कम है, तो टेंशन मत लीजिए। हम आपको सैमसंग के तीन ऐसे फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 11 हजार रुपये से कम है। इनमें सबसे सस्ता फोन 8 हजार रुपये से भी कम के प्राइसटैग के साथ आता है। हमारी इस लिस्ट में गैलेक्सी F और M सीरीज के फोन शामिल हैं। इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ कई धांसू फीचर देखने को मिलेंगे। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी M07

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 8399 रुपये है। कंपनी इस बजट स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट ऑफर कर रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

सैमसंग गैलेक्सी F07

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर 7799 रुपये का मिल रहा है। कंपनी इस बजट फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का PLS LCD पैनल ऑफर कर रही है। डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट ऑफर कर रही है।

samsung

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है।

सैमसंग गैलेक्सी M06 5G

4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन अमेजन इंडिया पर 10999 रुपये का मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के इस फोन में आपको 6.7 इंच का एचडी+ LCD पैनल मिलेगा। फोन 6जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।