Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung to launch 5G version of Galaxy A07 soon spotted on bluetooth SIG website
Samsung के सस्ते फोन आ रहा है 5G वर्जन, Galaxy A07 को मिलेगा धांसू अपग्रेड

Samsung के सस्ते फोन आ रहा है 5G वर्जन, Galaxy A07 को मिलेगा धांसू अपग्रेड

संक्षेप:

सैमसंग अपने लोकप्रिय एंट्री लेवल डिवाइस Galaxy A07 का 5G वर्जन जल्द लॉन्च कर सकता है। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस मौजूदा Galaxy A07 से मिलते-जुलते ही होंगे। 

Dec 12, 2025 08:03 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी Samsung अपने Galaxy A07 डिवाइस का 5G वर्जन Galaxy A07 5G जल्द लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस डिवाइस का 4G वर्जन इस साल अक्टूबर में लेकर आई थी और इसमें 5000mAh क्षमता वाली बैटरी के अलावा MediaTek Helo G99 प्रोसेसर दिया गया है। संकेत मिले हैं कि फोन के स्पेसिफिकेशंस में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और कीमत भी कम होगी।

नए Galaxy A07 5G की Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्टिंग की गई है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यूनाइटेड स्टेट्स और स्पेन जैसे चुनिंदा देशों में इस फोन का सपोर्ट पेज पब्लिश कर दिया है और इस डिवाइस में भी बड़ी बैटरी के साथ धांसू परफॉर्मेंस का फायदा कम कीमत पर मिलेगा। नए फोन के की-फीचर्स मौजूदा डिवाइस से ज्यादा अलग नहीं होंगे लेकिन 5G कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:मौका! ₹15 हजार से कम में 50MP OIS कैमरा वाला Samsung फोन, AI फीचर्स भी

ऐसे हो सकते हैं Galaxy A07 5G के फीचर्स

सैमसंग के नए फोन के के स्पेसिफिकेशंस मौजूदा Galaxy A07 से मिलते-जुलते हो सकते हैं। इसमें 6.7 इंच का HD+ इनफिनिटी-U LCD डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। यह फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 8GB तक रैम के अलावा 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है। इस डिवाइस में Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 दिया गया है।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी सेंसर के अलावा 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इस फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसमें 5000mAh क्षमता वाली बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। इस फोन को कंपनी 6 साल तक OS अपग्रेड्स देने वाली है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।