आज की सबसे बड़ी सेल: ₹11,999 में खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन, 6 साल रहेगा नए जैसा

Feb 17, 2026 01:12 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Samsung का 6000mAh बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले वाला Galaxy F70e 5G आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। फर्स्ट सेल में इस फोन को 11,999 रुपए में ख़रीदा जा सकता है:

आज की सबसे बड़ी सेल: ₹11,999 में खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन, 6 साल रहेगा नए जैसा

Samsung Galaxy F70e 5G First Sale: सैमसंग ने अपने नए बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G की सेल आज से भारत में शुरू कर दी है। इस फोन की सबसे बड़ी बात है इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो पूरे दिन का बैकअप आसानी से देती है। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि इस फोन में सेगमेंट का सबसे अच्छा 50MP कैमरा है। Galaxy F70e 5G फोन की सेल की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे से Samsung की वेबसाइट और Flipkart पर हो चुकी है। अगर आप भी बजट में अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं तो इस डील का फायदा उठा लें। जानें फर्स्ट सेल में कितने में आपका होगा ये फोन:

Samsung Galaxy F70e 5G का फर्स्ट सेल ऑफर

Samsung Galaxy F70e 5G की ऑफिशियल सेल आज से शुरू हो गई है। फर्स्ट सेल में इस फोन को 1000 रुपए के बैंक डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह फोन भारत में Samsung की साइट के साथ-साथ Flipkart पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके 6GB RAM + 128GB वेरिएंट को 14,999 रुपए रखी गई है। लॉन्च ऑफर में लिमिटेड टाइम डिस्काउंट के तहत फोन को 11,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC, Kotak, ICICI, SBI, BOB या Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी।

Samsung Galaxy F70e 5G के खास फीचर्स

1. Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो बहुत स्मूथ दिखते हैं। फोन के अंदर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB और 6GB RAM के विकल्प हैं तथा 128GB तक की इन-बिल्ट स्टोरेज है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड से और बढ़ा भी सकते हैं।

2. कैमरा स्पेस में Galaxy F70e में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है, जो रोज़ाना फोटो क्लिक करने के लिए काफी अच्छा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

3. सैमसंग के इस फोन में 6000mAh बैटरी है, जो पूरे दिन से भी अधिक बैकअप देती है और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्दी चार्ज भी हो जाती है।

4. कनेक्टिविटी में यह फोन डुअल 5G सिम, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जिससे स्क्रीन अनलॉक करना आसान होता है।

5. Samsung Galaxy F70e 5G को 6 साल तक OS और सुरक्षा अपडेट मिलने का वादा किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक लेटेस्ट Android फीचर्स और सिक्योरिटी पैच के साथ काम करता रहेगा। इसके अलावा IP54 रेटिंग इसे रोजमर्रा की धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखती है, यानी बारिश या पानी के छींटों से फोन को नुकसान कम होता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।