Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Rolls Out One UI 8.5 Public Beta for Galaxy S25 Series with New Design and Smarter AI Features
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खबर! आ गया लेटेस्ट OneUI 8.5 अपडेट; मिले ये नए फीचर्स

Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खबर! आ गया लेटेस्ट OneUI 8.5 अपडेट; मिले ये नए फीचर्स

संक्षेप:

Samsung ने Galaxy S25 सीरीज के लिए One UI 8.5 का पब्लिक बीटा अपडेट रिलीज किया है। इसमें नए विजुअल रिफ्रेश के अलावा एडवांस AI फीचर्स मिल रहे हैं। अपडेट फिलहाल चुनिंदा देशों के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Dec 19, 2025 10:34 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स के साथ One UI 8.5 का पब्लिक बीटा अपडेट रोलआउट कर दिया है। यह अपडेट फिलहाल चुनिंदा Galaxy S25 स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध है, जिससे कंपनी फाइनल रिलीज से पहले सिस्टम की परफॉर्मेंस, स्टेबिलिटी और यूजर एक्सपीरियंस को टेस्ट कर सके। अभी यह बीटा भारत समेत साउथ कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही रिलीज किया गया है।

इन फीचर्स के चलते खास है अपडेट

One UI 8.5 का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका नया विजुअल टच। इंटरफेस को पहले से ज्यादा क्लीन और फ्लुइड बनाया गया है, जिससे नेविगेशन स्मूद लगता है। साथ ही कस्टमाइजेशन ऑप्शंस को भी बढ़ाया गया है, जिससे यूजर्स अपने फोन को अपनी पसंद के हिसाब से और ज्यादा पर्सनलाइज कर सकें।

ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन! लिस्ट में Samsung, Motorola सब

अपडेट में AI फीचर्स को भी अपग्रेड और बेहतर किया गया है। Galaxy AI को खासकर फोटो से जुड़े टूल्स में और एडवांस बनाया गया है। इमेज जेनरेशन और एडिटिंग अब ज्यादा बेहतर और आसान हो गई है, जिससे आम यूजर्स भी प्रो-लेवल एडिटिंग जैसा फील ले सकते हैं।

बता दें, One UI 8.5 सिर्फ स्मार्ट फीचर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें डिवाइस कनेक्टिविटी पर भी खास फोकस किया गया है। Samsung डिवाइसेज के बीच स्टोरेज शेयर करना अब पहले से ज्यादा आसान होगा और Smart View का फास्ट एक्सेस मिलने से टीवी या अन्य डिवाइसेज से कनेक्ट होना भी फास्ट हो गया है।

पावर मैनेजमेंट सिस्टम को रीडिजाइन किया गया है, जिसका असर सीधे बैटरी बैकअप और फोन की स्पीड पर पड़ता है। लॉन्ग यूजेस में भी अब फोन ज्यादा स्टेबल और एफिशिएंट परफॉर्म करेगा।

ये भी पढ़ें:आ रही है Samsung Micro RGB TV सीरीज, 55 से 115 इंच तक के प्रीमियम मॉडल

ऐसे डाउनलोड करें बीटा अपडेट

अगर आप इस बीटा अपडेट को आज़माना चाहते हैं, तो पहले Samsung Members ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऐप में लॉग-इन करने के बाद One UI Beta Program के बैनर पर जाकर एनरोल किया जा सकता है। एनरोलमेंट पूरा होने के बाद Settings में जाकर आप Software Update सेक्शन से अपडेट डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि, यह रोलआउट कई फेज में हो रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।

टेस्टिंग पूरी होने के बाद Samsung धीरे-धीरे One UI 8.5 का स्टेबल वर्जन बाकी एलिजिबल स्मार्टफोन्स के लिए भी रोलआउट करेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स इस नए एक्सपीरियंस का हिस्सा बन सकेंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।