आज नहीं खरीदा तो पड़ेगा महंगा! बढ़ने वाली है Samsung Galaxy A और F सीरीज के फोन्स की कीमत, जानें नया प्राइस
Samsung के Galaxy A56, A06 और F17 स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक इन फोन्स के दाम 3500 रुपए तक बढ़ने वाले हैं। जानें किस फोन पर कितने रुपए बढ़ रहे:

Samsung Smartphones Get Price Hike: अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि कंपनी अपने कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। सैमसंग के जो फोन्स महंगे होने वाले हैं उनमें Galaxy A56, Galaxy A06 और Galaxy F17 शामिल हैं। ये फोन बजट और मिड-रेंज के फोन्स हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक इन फोन्स की कीमत में 3500 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। Samsung की A और F सीरीज भारत में काफी लोकप्रिय है, क्योंकि ये फोन अच्छे फीचर्स के साथ किफायती कीमत में आते हैं। लेकिन अगर कीमत बढ़ती है, तो इसका असर सीधे आम यूजर्स की जेब पर पड़ेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यह कीमतें 10 अप्रैल यानी आज से ही बढ़ने वाली है लेकिन अभी नया प्राइस ऑनलाइन अपडेट नहीं हुआ है, ऐसे में आपके पास अभी मौका है इन फोन्स को पुराने दामों पर खरीदने का। उम्मीद है कि जल्द ही फोन की नई कीमतें ऑनलाइन भी अपडेट हो जाएंगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहा है कि कीमत बढ़ना लगभग तय है।
किन-किन फोन्स की बढ़ेगी कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung अपनी Galaxy A और F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने जा रही है। इसमें खास तौर पर Galaxy A06, Galaxy A56 और Galaxy F17 शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य मॉडल जैसे Galaxy A17 और Galaxy A36 भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतने रुपए बढ़ेंगी इन फोन्स की कीमतें
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग फोन्स पर अलग-अलग कीमत बढ़ाई जा सकती है। Galaxy A06 की कीमत लगभग 1000 रुपए तक बढ़ सकती है, जिससे इसकी कीमत करीब 13,499 रुपए हो सकती है। वहीं Galaxy A56 में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जो 2000 से 3500 रुपए तक हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब Samsung ने अपने फोन्स की कीमत बढ़ाई है। इससे पहले भी कंपनी Galaxy A56, A36 और F17 की कीमत 1000 से 2000 रुपए तक बढ़ा चुकी है।
मिड-रेंज सेगमेंट में, गैलेक्सी A17 की कीमत में 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 27,999 रुपये तक जा सकती है। टिपस्टर ने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी A36 की कीमत में 1,500 रुपये से 3,000 रुपये तक की अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर इसकी कीमत 43,499 रुपये तक जा सकती है। हैंडसेट की लॉन्च कीमत 8GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन के लिए 32,999 रुपये थी, जबकि 8GB + 256GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 35,999 रुपये थी ।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Awesome Pink










