भारत में 40% तक महंगे हुए Samsung, Oppo, Realme, Nothing के स्मार्टफोन, जानिए क्या है दाम बढ़ने की असली वजह?
2026 में स्मार्टफोन खरीदना और महंगा हो सकता है। फोन कंपनियां लगातार मोबाइल की कीमतें बढ़ा रही हैं इसकी वजह AI की बढ़ती डिमांड, मेमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा है।

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। साल 2026 शुरू होते ही स्मार्टफोन की कीमतें तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं और इसके पीछे एक बड़ा कारण है AI। AI टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल की वजह से मेमोरी चिप्स की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यही चिप्स स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल होते हैं, जिससे अब कंपनियों के लिए इनकी लागत बढ़ गई है। इतना ही नहीं, सप्लाई चेन में दिक्कतें, रुपये की कमजोरी और ग्लोबल स्तर पर बढ़ती लागत भी फोन की कीमतों को प्रभावित कर रही है। भारत में Samsung, Oppo, Realme, Xiaomi और Nothing जैसी बड़ी कंपनियों ने 2025 के आखिर से चुपचाप अपने फोन की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। अब कई स्मार्टफोन पहले के मुकाबले 1,000 से 3,500 रुपए तक महंगे हो गए हैं, और कुछ मामलों में कीमत फोन की कीमतें 40% तक बढ़ गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
AI इफ़ेक्ट और मेमोरी चिप्स हुई महंगी
AI इफ़ेक्ट जब कंपनियां AI फीचर्स देने के लिए महंगे चिप्स और हार्डवेयर का इस्तेमाल करती हैं, तो उनकी लागत बढ़ जाती है। यही बढ़ी हुई लागत आखिर में ग्राहक को चुकानी पड़ती है। यानी, आप जो ज्यादा पैसे दे रहे हैं, उसका बड़ा हिस्सा AI टेक्नोलॉजी की वजह से है। AI डेटा सेंटर और सर्वर को बहुत ज्यादा मेमोरी की जरूरत होती है। इसी वजह से कंपनियां अब मेमोरी चिप्स को स्मार्टफोन के बजाय AI सिस्टम में ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं। इससे स्मार्टफोन के लिए चिप्स की कमी हो रही है और उनकी कीमत बढ़ रही है।
इतनी बढ़ सकती है फोन की कीमतें
2026 में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी अब सिर्फ अंदाजा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे हकीकत बनती दिख रही है। आने वाले समय में फोन की कीमतें 1,000 से 3,500 तक बढ़ सकती हैं, खासकर बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में। कुछ मामलों में यह बढ़ोतरी इससे भी ज्यादा हो सकती है, खासकर उन स्मार्टफोन्स में जिनमें AI फीचर्स, बेहतर कैमरा और ज्यादा RAM दी जा रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वहीं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मेमोरी चिप्स की कमी और AI टेक्नोलॉजी की डिमांड इसी तरह बढ़ती रही, तो कुछ प्रीमियम फोन्स की कीमतों में 10% से 20% तक का उछाल देखने को मिल सकता है। इसका सीधा मतलब यह है कि जो फोन आज 20,000 रुपए में मिल रहा है, वही आने वाले महीनों में 22,000 से 24,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
इसका असर सबसे ज्यादा उन यूजर्स पर पड़ेगा जो कम बजट में नया फोन खरीदना चाहते हैं। कंपनियां या तो कीमत बढ़ा रही हैं या फिर उसी कीमत में फीचर्स कम कर रही हैं, जिससे यूजर्स को पहले जितनी वैल्यू नहीं मिल पा रही। ऐसे में अगर आप नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




12GB RAM















