खुशी से झूम उठेंगे Samsung यूजर्स, इस फोन में आया Android 17, मिल रहे ढेर सारे नए फीचर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप Samsung का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung ने Galaxy S26 यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर OneUI 9 बीटा प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। नया अपडेट ढेर सारे नए फीचर्स लेकर आया है। देखें इंस्टॉल करने के स्टेप्स

खुशी से झूम उठेंगे Samsung यूजर्स, इस फोन में आया Android 17, मिल रहे ढेर सारे नए फीचर्स

Samsung ने Galaxy S26 यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर OneUI 9 बीटा प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। बता दें कि OneUI 9, Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा और इसमें कई नए फीचर्स होंगे। हालांकि, यह अपडेट फिलहाल चुनिंदा देशों - दक्षिण कोरिया, अमेरिका और भारत - में ही उपलब्ध होगा। Galaxy S26 सीरीज के बाद इसे अन्य सैमसंग फोन्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। अगर आप भी सैमसंग का स्मार्टफोन चला रहे हैं और जानना चाहते हैं कि यह अपडेट आपके फोन में आएगा या नहीं, तो चलिए बताते हैं सबकुछ...

इतने सारे नए फीचर्स ला रहा अपडेट

फीचर्स की बात करें तो सैमसंग नोट्स में एक बड़ा बदलाव हो रहा है; अब यूजर्स को डेकोरेटिव टेप इफेक्ट्स और पेन लाइन के नए स्टाइल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, Contacts ऐप को Creative Studio के डायरेक्ट एक्सेस के साथ अपडेट किया गया है, जिससे यूजर्स बिना ऐप बदले कस्टम प्रोफाइल कार्ड डिजाइन कर सकेंगे।

इसके अलावा, सैमसंग ने क्विक पैनल को भी फिर से डिजाइन किया है ताकि यूजर्स ब्राइटनेस, मीडिया कंट्रोल और साउंड को स्वतंत्र रूप से बदल सकें। इसके अलावा, पैनल बेहतर कस्टमाइजेशन के लिए ज्यादा साइज और लेआउट ऑप्शन भी प्रदान करता है। यूआई स्मूद कर्सर कंट्रोल के लिए एडजस्टेबल माउस-की स्पीड सेटिंग्स भी ला रहा है। और हां, यूआई 9 हाई रिस्क वाले एप्लिकेशन का पता लगाने, इंस्टॉलेशन को ब्लॉक करने, यूजर्स को संभावित खतरों के बारे में चेतावनी देने जैसे सिक्योरिटी इम्प्रूवमेंट्स भी लाता है।

इन फोन्स में आएगा अपडेट

Samsung OneUI 9 बीटा प्रोग्राम Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra के लिए उपलब्ध होगा। आने वाले समय में सैमसंग इसे Galaxy A57, Galaxy S25 सीरीज, Galaxy A34, Galaxy A17 5G, Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसे डिवाइस के लिए भी बढ़ा सकता है।

ऐसे इंस्टॉल करें नया अपडेट

इसे पाने के लिए, आपको बस सैमसंग मेंबर्स ऐप डाउनलोड करना होगा, OneUI 9 बीटा प्रोग्राम का बैनर खोजना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी। इसके बाद, बस सेटिंग्स में जाएं, फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं और इसे डाउनलोड कर लें।

आधी कीमत में मिल रहा सबसे पतला सैमसंग फोन

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को स्टोरेज के हिसाब से दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में लॉन्च के समय, इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये थी। दोनों में स्टैंडर्ड 12GB रैम है। इसे दो कलर ऑप्शन - टाइटेनियम जेटब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर में उपलब्ध है।

अच्छी खबर यह है कि वर्तमान में Flipkart पर फोन का 256GB मॉडल केवल 59,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। यानी देखा जाए तो फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 50,000 रुपये कम में मिल रहा है। अगर आपके पास Axis Bank या SBI Flipkart का एलिजिबल क्रेडिट कार्ड है, तो आप 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। यह भारत में फोन पर मिल रही सबसे बड़ी छूट में से एक है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।