अनोखी डिजाइन वाले स्पीकर लाया सैमसंग, AI से मिलेगा दमदार साउंड, बस इतनी है कीमत
सैमसंग भारत में अनोखी डिजाइन वाले दो स्पीकर लेकर आया है। इनका नाम Samsung Music Studio 5 और Music Studio 7 है। इनकी शुरुआती कीमत 27,900 रुपये से शुरू होती है। इनमें डोल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी मिलता है।

सैमसंग ने भारत में 'म्यूजिक स्टूडियो' सीरीज लॉन्च की है। वाई-फाई स्पीकर्स की इस नई रेंज में दो मॉडल 'म्यूजिक स्टूडियो 5' (LS50H) और 'म्यूजिक स्टूडियो 7' (LS70H) शामिल हैं। ये स्पीकर अनोखी डिजाइन के साथ आते हैं। मशहूर फ्रेंच डिजाइनर एरवान बौरोलेक द्वारा डिजाइन किए गए ये नए स्पीकर्स सैमसंग टीवी और साउंडबार के साथ काम करते हैं। इनमें 'डॉट डिजाइन' है और बेहतर लो-फ्रीक्वेंसी साउंड के लिए 'AI डायनामिक बास कंट्रोल' फीचर दिया गया है। दोनों म्यूजिक स्टूडियो स्पीकर्स 'Q-सिम्फनी' को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स इन्हें वायरलेस तरीके से कम्पैटिबल सैमसंग टीवी और साउंडबार के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। कितनी है इनकी कीमत और इन स्पीकर्स में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ..
सबसे पहले जानते हैं इन यूनिक दिखने वाले स्पीकर्स में क्या खास है
म्यूजिक स्टूडियो 5 (LS50H) और म्यूजिक स्टूडियो 7 (LS70H) में कंपनी का AI डायनामिक बास कंट्रोल है, जो कम से कम डिस्टॉर्शन के साथ डीप बास देता है। एरवान बौरोलेक द्वारा डिजाइन किए गए नए वाई-फाई स्पीकर्स में यूनिवर्सल म्यूजिक सिंबल से प्रेरित डॉट डिजाइन है। ये वायरलेस डोल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं और सैमसंग के स्मार्टथिंग्स ऐप के साथ काम करते हैं, जिससे यूजर्स एक ही इंटरफेस से ऑडियो सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं, मल्टी-स्पीकर प्लेबैक को मैनेज कर सकते हैं और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें Q-Symphony सपोर्ट मिलता है और यूजर्स इन्हें सैमसंग टीवी के साथ पांच साउंड डिवाइस तक से जोड़ सकते हैं।
म्यूजिक स्टूडियो 5 (LS50H) एक कॉम्पैक्ट स्पीकर है जिसमें वूफर, डुअल ट्वीटर और सैमसंग ऑडियो लैब द्वारा ट्यून किया गया बिल्ट-इन वेवगाइड है। यह वाई-फाई कास्टिंग, लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए सपोर्ट, वॉइस कंट्रोल और सैमसंग सीमलेस कोडेक के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा देता है।
म्यूजिक स्टूडियो 7 (LS70H) इन दोनों में से प्रीमियम मॉडल है और यह बाएं, सामने, दाएं और ऊपर की तरफ आवाज देने वाले स्पीकर्स के जरिए 3.1.1-चैनल स्पेशल ऑडियो देता है। इस स्पीकर में सैमसंग की ऑडियो लैब पैटर्न कंट्रोल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे एक स्टैंडअलोन स्पीकर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
भारत में Samsung Music Studio सीरीज की कीमत 27,900 रुपये से शुरू होती है। इस नई रेंज को सैमसंग के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, ऑफलाइन रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


