
फनी! Samsung ने उड़ाया Apple का मजाक, iPhone 17 लॉन्च के बाद मारा ये तंज
संक्षेप: ऐपल की ओर से iPhone 17 सीरीज लॉन्च की गई है और इसके बाद सैमसंग ने कंपनी का मजाक उड़ाया है। सैमसंग ने सवाल किया कि अब तक ऐपल कोई मुड़ने वाला डिवाइस नहीं लेकर आया और फोल्डेबल रेस में पीछे है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का आईफोन मेकर Apple के साथ छत्तीस का आंकड़ा है तो वह अक्सर अपने डिवाइसेज की सीधे तौर पर तुलना iPhones के साथ करता है। शुरू में जहां सैमसंग पर ऐपल को कॉपी करने के आरोप लगे, वहीं अब ट्रेंड बदल गया है। AI जैसे मामलो में भी सैमसंग के डिवाइसेज कहीं बेहतर परफॉर्म कर रहे हैं और ऐपल खुद कई एंड्रॉयड फीचर्स कॉपी करने लगा है। अब सैमसंग ने फोल्डेबल डिजाइन को लेकर ऐपल का मजाक उड़ाया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर सैमसंग मोबाइल US ने एक पुराना पोस्ट रीशेयर करते हुए फिर ऐपल के मजे लिए हैं। दरअसल, टेक कंपनी ने साल 2022 में एक पोस्ट में लिखा था, 'जब यह फोल्ड होने लगेगा तब बताना।' और अब इसी को रीशेयर किया है। इसके साथ सैमसंग ने लिखा, '#iCant believe this is still relevant.' (मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह अब भी महत्वपूर्ण है।) यहां iCant के साथ कंपनी का इशारा ऐपल की ओर है।
इनोवेशन के बजाय हाइप पर जोर
सैमसंग यहीं नहीं रुका और ऐपल को इवेंट को इनोवेशन के बजाय हाइप पर फोकस्ड बताया है। लोकप्रिय अमेरिकी टेक यूट्यूबर मार्कस ब्राउनली (MKBHD) ने अपने ट्वीट में ऐपल इवेंट के बारे में लिखा था कि कैसे ऐपल हर चीज को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है। इसके जवाब में सैमसंग ने लिखा, 'Actual innovation > hype' और इसके साथ #iCant हैशटैग इस्तेमाल किया।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कंपनी की ओर से शेयर किए गए पोस्ट्स पर कई तरह की प्रतिक्रिया आई। ऐपल लवर्स ने कंपनी का बचाव किया और दावा किया कि फोल्डेबल स्मार्टफोन इतने भी खास नहीं हैं, जितना सैमसंग उनके होने का दावा करता है। एक ने लिखा, 'ऐपल ने पहले भी तुम्हारा बिजनेस फोल्ड कर रखा है।' वहीं बाकियों ने ऐपल का साइड लिया और कहा कि आईफोन एक जैसे डिजाइन बार-बार रिपीट करता है।
बता दें, सैमसंग ने पहला फोल्डेबल फोन साल 2018 में लॉन्च किया था लेकिन ऐपल की ओर से किसी फोल्डेबल आईफोन के संकेत आधिकारिक रूप से नहीं मिले हैं। हालांकि लीक्स में मुड़ने वाले iPhone की चर्चा कई बार की गई है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black








