खुशखबरी! 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा Samsung का 50MP नो-शेक कैमरा, स्लिम बॉडी, AI फीचर्स वाला मिड-बजट फोन
Samsung 10 अक्टूबर को लॉन्च करेगा Galaxy M17 5G, जिसमें मिलेगा 50MP OIS ट्रिपल कैमरा, AI फीचर्स, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन, और स्लिम 7.5mm डिजाइन। जानिए इसके फीचर्स, डिजाइन और खासियतें।

Samsung Galaxy M17 5G Launch Date Confirm: सैमसंग जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M17 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे 10 अक्टूबर 2025 को पेश करेगी। यह फोन खास तौर पर उन युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो हर समय एक्टिव रहते हैं। Galaxy M17 5G में 50MP OIS (Optical Image Stabilization) ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फोटो और वीडियो को ब्लर-फ्री और शेक-फ्री बनाता है। इसका स्लिम 7.5mm प्रोफाइल इसे प्रीमियम और पॉकेट-फ्रेंडली लुक देता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung ने पहली बार अपने M-सीरीज़ में AI इंटीग्रेशन जोड़ा है जिसमें शामिल हैं Circle to Search with Google और Gemini Live, जो यूज़र्स को रियल-टाइम AI अनुभव देगा। यह फोन दो शानदार रंगों Moonlight Silver और Sapphire Black में मिलेगा।
Samsung Galaxy M17 5G के फीचर्स और खासियतें
Galaxy M17 5G का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 50MP OIS कैमरा सिस्टम होगा। जो OIS टेक्नोलॉजी कैमरा को सपोर्ट करेगा जो स्मूद वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करती है। इसके साथ तीन लेंस दिए गए हैं जो अलग-अलग सीन के हिसाब से बेहतर फोटो कैप्चर करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में Gorilla Glass Victus और IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी की छींटों और धूल से बचा रहता है। यह उन यूजर्स के लिए खास है जो अपने फोन को हर जगह इस्तेमाल करते हैं चाहे ऑफिस हो, जिम हो या आउटडोर ट्रिप।
Galaxy M17 5G का 7.5mm अल्ट्रा-स्लिम बॉडी इसे काफी प्रीमियम लुक देती है। हैंड में पकड़ने पर यह हल्का और कॉम्पैक्ट महसूस होता है, जिससे इसे पूरे दिन इस्तेमाल करना आसान रहता है। फोन में 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है।
AI फीचर्स के साथ स्मार्ट अनुभव
Samsung ने पहली बार M-सीरीज में AI पावर्ड सिस्टम जोड़ा है। इसमें Circle to Search with Google और Gemini Live जैसे फीचर्स हैं, जो फोन को और स्मार्ट बनाते हैं। Circle to Search से आप स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्कल करके Google सर्च कर सकते हैं। Gemini Live फीचर के जरिए आप अपने फोन से रियल-टाइम में AI चैट कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Violet Pop





