इन Samsung यूजर्स के लिए अच्छी खबर! बाकियों से पहले मिलेगा लेटेस्ट फीचर्स का मजा
Samsung जल्द ही One UI 8.5 के बीटा प्रोग्राम को अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 तक विस्तार दे सकता है। कंपनी ने इसके संकेत देते हुए इन डिवाइसेज के लिए कम्युनिटी फोरम में बीटा सेक्शन तैयार करना शुरू कर दिया है।

टेक कंपनी Samsung अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 8.5 के बीटा प्रोग्राम को जल्द ही और ज्यादा Galaxy डिवाइसेज तक ऑफर करने की तैयारी में है। अभी तक यह बीटा प्रोग्राम केवल Samsung Galaxy S25 series तक लिमिटेड था, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इसे अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy Z Fold 7 और Samsung Galaxy Z Flip 7 के लिए भी शुरू कर सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोल्डेबल डिवाइस के लिए तैयारी शुरू
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते One UI 8.5 के फर्मवेयर फाइल्स Samsung के सर्वर पर Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के लिए देखे गए हैं। हालांकि केवल फर्मवेयर फाइल्स का दिखना यह तय नहीं करता कि बीटा प्रोग्राम तुरंत शुरू हो जाएगा, क्योंकि हाल के हफ्तों में कई Galaxy डिवाइसेज के लिए भी ऐसे फाइल्स दिखाई दिए थे।
हाल ही में मिल एक और संकेत इस संभावना को मजबूत बनाता है। Samsung ने अपने Community Forum पर इन दोनों फोल्डेबल फोन के लिए One UI 8.5 Beta Program के अलग-अलग सेक्शन भी तैयार कर दिए हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन डिवाइसेज के लिए बीटा टेस्टिंग शुरू कर सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यूजर्स को मिल सकता है शुरुआती एक्सेस
अगर बीटा प्रोग्राम शुरू होता है, तो Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के यूजर्स को One UI 8.5 के नए फीचर्स और अपग्रेड्स का शुरुआती एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि बीटा प्रोग्राम में सीटें लिमिटेड होती हैं और बहुत तेजी से भर जाती हैं। इसलिए यूजर्स को प्रोग्राम ओपेन होते ही तुरंत अप्लाई करना होगा।
बता दें, बीटा वर्जन आमतौर पर उन यूजर्स के लिए होता है जो नए फीचर्स को जल्दी आजमाना चाहते हैं और साथ ही कंपनी को बग्स और दिक्कतों के बारे में फीडबैक देते हैं। बाद में इन्हीं सुधारों के साथ स्टेबल अपडेट सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाता है।
संभावना है कि One UI 8.5 beta program उन्हीं क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा जहां पहले Galaxy S25 series के लिए बीटा जारी किया गया था। इनमें साउथ कोरिया, भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और पोलैंड शामिल हैं।
Samsung Members ऐप पर रखें नजर
स्मार्टफोन मेकर Samsung आमतौर पर बीटा प्रोग्राम शुरू होने पर अलग से नोटिफिकेशन नहीं भेजता। ऐसे में यूज़र्स को Samsung Members ऐप को रेग्युलरली चेक करना होगा। इसी ऐप की मदद से बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है और अपडेट डाउनलोड किया जाता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Blue Shadow








