Samsung नहीं बनाएगा स्लिम स्मार्टफोन, इस मॉडल की खराब बिक्री के कारण लिया फैसला

Samsung नहीं बनाएगा स्लिम स्मार्टफोन, इस मॉडल की खराब बिक्री के कारण लिया फैसला

संक्षेप:

अगर आप सैमसंग के अगले अल्ट्रा-थिन फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। सैमसंग अब थिन फोन लॉन्च नहीं करेगी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने अल्ट्रा-थिन फोन Galaxy S26 Edge का प्रोडक्शन नहीं करने का फैसला लिया है।

Oct 16, 2025 06:11 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप सैमसंग के अगले अल्ट्रा-थिन फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। सैमसंग अब थिन फोन लॉन्च नहीं करेगी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने अल्ट्रा-थिन फोन Galaxy S26 Edge का प्रोडक्शन नहीं करने का फैसला लिया है। दरअसल, सैमसंग ने इस साल अल्ट्रा-थिन Galaxy S25 Edge लॉन्च करके एक बड़ा दांव खेला। इस फोन को स्लिम फॉर्म फैक्टर में आने के साथ-साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने वाला बताया गया था। हालांकि, कंपनी को iPhone Air के लॉन्च के बाद इस अल्ट्रा-स्लिम फोन पर दोगुना जोर देने की उम्मीद थी, लेकिन नई रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग ने गैलेक्सी S26 एज को कैंसिल कर दिया गया है।

सैमसंग ने कैंसिल किया Galaxy S26 Edge

कोरियाई मीडिया आउटलेट न्यूजपिम के अनुसार, सैमसंग ने अगले साल के लिए S26 एज के लॉन्च को कैंसिल करने का फैसला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि S25 एज की उम्मीद से कम बिक्री के कारण, कंपनी ने अल्ट्रा-थिन डिवाइस को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग ने अपने कर्मचारियों को सूचित कर दिया है कि वह एज लाइन को जारी नहीं रखेगा। S25 एज का मौजूदा स्टॉक खत्म होने के बाद उसका प्रोडक्शन बंद कर दिया जाएगा। सैमसंग द्वारा निकट भविष्य में एस-सीरीज के लिए अल्ट्रा-स्लिम फॉर्म फैक्टर को फिर से शुरू करने की उम्मीद नहीं है।

सैमसंग के एक इंटरनल सोर्स ने न्यूजपिम को बताया, "मुझे नहीं पता कि स्लिम लाइन वापस आएगी या नहीं, लेकिन फिलहाल यह आसान नहीं लग रहा है। मुझे लगता है कि आप मान सकते हैं कि यह मूलतः गायब हो गई है।"

सैमसंग S26 एज को क्यों कैंसिल कर रहा है?

S25 Edge बिक्री की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हाना इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज के अनुसार, सैमसंग ने अगस्त तक कुल 1.31 मिलियन यूनिट्स बेचे हैं। जबकि, गैलेक्सी S25, S25 प्लस और S25 अल्ट्रा की क्रमशः 8.28 मिलियन, 5.05 मिलियन और 12.18 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि एज को बाकी एस-सीरीज के कुछ महीनों बाद मई में लॉन्च किया गया था।

सैमसंग S26 एज की जगह S26 प्लस लाएगा

पहले यह बताया गया था कि सैमसंग 2026 की शुरुआत में लॉन्च के दौरान S26 प्लस वेरिएंट को एज से बदलने जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अपने अल्ट्रा-थिन डिवाइस की कम मांग को देखते हुए कुछ हफ्ते पहले प्लस वेरिएंट के लिए डेवलपमेंट को फिर से शुरू किया।

अब, उम्मीद है कि प्लस वेरिएंट एस-सीरीज लाइनअप में अपनी जगह वापस ले लेगा और S26 प्रो और S26 अल्ट्रा के साथ लॉन्च होगा। बेस S26 को इस साल S26 प्रो नाम से लॉन्च किए जाने की संभावना है।

जो लोग अभी भी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ एक अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए iPhone Air एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।