Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung India Launched Republic Super Big TV Offers on Big-Screen TVs Up to 20 percent off FREE soundbar
धमाका! Samsung के गदर साउंड वाले AI TV पर 20% तक की छूट और FREE साउंडबार

धमाका! Samsung के गदर साउंड वाले AI TV पर 20% तक की छूट और FREE साउंडबार

संक्षेप:

Samsung की सुपर रिपब्लिक डे सेल में कंपनी ने TV पर धाकड़ ऑफर्स पेश किए हैं। सैमसंग Vision AI Big-Screen TVs पर 20% तक कैशबैक और 92,990 रुपए तक का फ्री Soundbar दे रहा है।

Jan 12, 2026 04:43 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

Republic Day के खास मौके पर Samsung ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े TV ऑफर्स पेश किए हैं। ‘Super Big Republic, Super Big TV’ नाम से शुरू की गई इस स्कीम के तहत कंपनी अपने Vision AI-powered Big-Screen TVs पर जबरदस्त डिस्काउंट और बेहतरीन फायदे दे रही है। आज के समय में जब लोग घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं, Samsung का यह ऑफर ग्राहकों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। इस स्पेशल रिपब्लिक डे कैंपेन के दौरान Samsung न सिर्फ बड़े स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट TVs पर फोकस कर रहा है, बल्कि AI टेक्नोलॉजी, बेहतर पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड एक्सपीरियंस को भी आम लोगों की पहुंच में ला रहा है। कंपनी की ओर से चुनिंदा Big-Screen TV मॉडल्स पर ₹92,990 तक का फ्री Samsung Soundbar, 20% तक बैंक कैशबैक, Zero Down Payment और 30 महीने तक की आसान EMI जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

सम्बंधित सुझाव

Samsung ‘Super Big Republic, Super Big TV’ ऑफर्स की पूरी डिटेल

Samsung की इस खास Republic Day स्कीम के तहत कंपनी अपने Vision AI-powered Big-Screen TVs को प्रमोट कर रही है, जो एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर पिक्चर, स्मार्ट साउंड और पर्सनलाइज्ड व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। इस ऑफर में ग्राहकों को चुनिंदा बड़े स्क्रीन वाले Samsung TV मॉडल्स पर ₹92,990 तक का फ्री Samsung Soundbar दिया जा रहा है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।

ये भी पढ़ें:Amazon Sale में ₹7000 सस्ते मिलेंगे 50MP OIS कैमरा, 7000mAh बैटरी वाले iQOO फोन

फाइनेंसिंग की बात करें तो Samsung ने ग्राहकों की सुविधा के लिए Zero Down Payment और 30 महीने तक की आसान EMI का विकल्प दिया है। इससे महंगे और प्रीमियम TV को खरीदना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 20% तक का कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे कुल कीमत में अच्छी-खासी बचत हो सकती है।

Samsung Care+ से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

Samsung इस ऑफर के साथ Samsung Care+ भी दे रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹599 रखी गई है। यह प्लान TV को एक्सटेंडेड प्रोटेक्शन देता है और किसी भी अनचाही खराबी या तकनीकी समस्या में ग्राहकों को मानसिक शांति प्रदान करता है। लंबे समय तक TV इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक काफी फायदेमंद ऐड-ऑन साबित हो सकता है।

कहां से उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?

Samsung का यह ‘Super Big Republic, Super Big TV’ कैंपेन सीमित समय के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा Samsung.com, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और देशभर के रिटेल स्टोर्स से उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मौका! ₹12000 तक सस्ते हुए OnePlus के 7300mAh बैटरी, DSLR जैसे कैमरा वाले फोन्स
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।