Samsung ग्राहकों को झटका, ₹16000 तक महंगे हुए ये चार टैबलेट; देखें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung के फैन्स को एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है। एक टिप्स्टर का कहना है कि सैमसंग जल्द अपने चार टैबलेट मॉडल की कीमतों में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर रही है। नई कीमतें जल्द लागू होने वाली हैं। देखें लिस्ट

samsung increases tablet price

Samsung ने पहले ही अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है और अब खबर है कि सैमसंग ने पॉपुलर टैबलेट मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ा दी है। कंपनी ने खासतौर से S-सीरीज टैबलेट मॉडल की कीमतें बढ़ाई है, जिसमें Tab S11 Ultra, Tab S11, Tab S10 FE+, Tab S10 FE शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ये टैबलेट पहले से 16,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

पॉपुलर टिप्स्टर संजू चौधरी ने एक्स पर बताया कि सैमसंग ने इन चार टैबलेट मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की है और पोस्ट में पुरानी और नई कीमतों की जानकारी भी दी है। टिप्स्टर ने बताया कि यह कीमतें जल्द ही लागू होंगी। आने वाले दिनों में और भी ब्रांड कीमतें बढ़ाएंगे।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra:

• 12/256GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 1,24,999 रुपये थी, अब 1,37,999 रुपये का हो गया है। यानी 13,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/512GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 1,41,999 रुपये थी, अब 1,56,999 रुपये का हो गया है। यानी 15,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/256GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 1,39,999 रुपये थी, अब 1,53,999 रुपये का हो गया है। यानी 14,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/512GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 1,55,999 रुपये थी, अब 1,71,999 रुपये का हो गया है। यानी 16,000 रुपये की बढ़ोतरी।

Samsung Galaxy Tab S11:

• 12/128GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 91,999 रुपये थी, अब 1,01,999 रुपये का हो गया है। यानी 10,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/256GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 99,999 रुपये थी, अब 1,09,999 रुपये का हो गया है। यानी 10,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/512GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 1,15,999 रुपये थी, अब 1,27,999 रुपये का हो गया है। यानी 12,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/128GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 1,05,999 रुपये थी, अब 1,16,999 रुपये का हो गया है। यानी 11,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/256GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 1,14,999 रुपये थी, अब 1,26,999 रुपये का हो गया है। यानी 12,000 रुपये की बढ़ोतरी।

Samsung Galaxy Tab S10 FE + :

• 8/128GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 63,999 रुपये थी, अब 70,999 रुपये का हो गया है। यानी 7,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/256GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 74,999 रुपये थी, अब 82,999 रुपये का हो गया है। यानी 8,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 8/128GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 72,999 रुपये थी, अब 80,999 रुपये का हो गया है। यानी 8,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/256GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 83,999 रुपये थी, अब 92,999 रुपये का हो गया है। यानी 9,000 रुपये की बढ़ोतरी।

Samsung Galaxy Tab S10 FE :

• 8/128GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 49,999 रुपये थी, अब 54,999 रुपये का हो गया है। यानी 5,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/256GB (Wifi) मॉडल जिसकी कीमत पहले 61,999 रुपये थी, अब 68,999 रुपये का हो गया है। यानी 7,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 8/128GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 58,999 रुपये थी, अब 64,999 रुपये का हो गया है। यानी 6,000 रुपये की बढ़ोतरी।

• 12/256GB (LTE) मॉडल जिसकी कीमत पहले 70,999 रुपये थी, अब 78,999 रुपये का हो गया है। यानी 8,000 रुपये की बढ़ोतरी।

टिप्स्टर का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।