
सैमसंग के फोन्स को खरीदना हुआ महंगा, 2 हजार रुपये तक बढ़ी इन पॉप्युलर डिवाइसेज की कीमत
सैमसंग ने आज से अपनी गैलेक्सी A और गैलेक्सी F सीरीज के डिवाइसेज को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इन फोन के सभी वेरिएंट को महंगा किया है। इन फोन के लिए अब आपको 2 हजार रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे।
सैमसंग ने इंडियन यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने आज से अपनी गैलेक्सी A और गैलेक्सी F सीरीज के डिवाइसेज को महंगा कर दिया है। टिपस्टर अभिषेक यादव के ट्वीट के अनुसार सैमसंग ने गैलेक्सी A56, A36 और F17 के सभी वेरिएंट्स की कीमतों को रिवाइज कर दिया है। गैलेक्सी A56 की कीमत में 2 हजार रुपये की इजाफा हुआ है। वहीं, गैलेक्सी A36 के सभी वेरिएंट की कीमत 1500 रुपये बढ़ी है। गैलेक्सी F17 सीरीज की बात करें, तो इसके सारे वेरिएंट 1 हजार रुपये महंगे हुए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गैलेक्सी A56 की कीमतें
गैलेक्सी A56 के टॉप-एंड वेरिएंट (12जीबी+256जीबी) की कीमत 44999 रुपये से बढ़ कर 46999 रुपये हो गई है। इसके 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए आपको 41,999 रुपये की बजाय 43,999 रुपये खर्च करने होंगे। प्राइसहाइक के बाद फोन का 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 40,999 रुपये का मिलेगा। यह पहले 38,999 रुपये का मिला करता है।
गैलेक्सी A36 की कीमतें
गैलेक्सी A36 की बात करें, तो फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये से बढ़ कर 36,999 रुपये हो गई है। फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी वाले वेरिएंट को अब कंपनी 33,999 रुपये की बजाय 35,499 रुपये में ऑफर कर रही है। इसी तरह फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी वाले वेरिएंट के लिए आपको अब 30,999 रुपये की बजाय 32499 रुपये खर्च करने होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गैलेक्सी F17 5G की कीमतें
कंपनी के बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी F17 5G की बात करें, तो इसका 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 15499 रुपये का हो गया है। वहीं, इसके 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत को अब 16999 रुपये कर दिया गया है। बात इसके टॉप वेरिएंट यानी 8जीबी + 128जीबी इंटरनल स्टोरेज की करें, तो यह 18499 रुपये का हो गया है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Awesome Pink









