हमेशा के लिए 'Sold Out' हुआ यह मुड़ने वाला Samsung फोन; धड़ाधड़ बिक गए सारे यूनिट
Samsung Galaxy Z TriFold हमेशा के लिए 'Sold Out' हो गया है और कंपनी का इसे दोबारा स्टॉक में लाने का भी कोई विचार नहीं है। यानी अब इस फोन को सीधे कंपनी से कोई नहीं खरीद पाएगा। चलिए बताते हैं क्यों खास है Galaxy Z TriFold और इसमें क्या-क्या खास मिलता है।

Samsung का एक पॉपुलर फोल्डेबल फोन हमेशा के लिए Sold Out हो गया है। जी हां, अब इस फोन को कोई नहीं खरीद पाएगा। खबर है कि सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर यूएस में अपने पॉपुलर Samsung Galaxy Z TriFold को बंद कर दिया है। खुद कंपनी ने पुष्टि की है कि यह लिमिटेड-एडिशन फोल्डेबल डिवाइस अब "पूरी तरह से बिक चुका है," और इसे दोबारा स्टॉक में लाने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही, TriFold अब यूएस और साउथ कोरिया, दोनों ही जगहों पर उपलब्ध नहीं है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
हमेशा सीमित संख्या में उपलब्ध रहा फोन
यह डिवाइस सबसे पहले साउथ कोरिया में बहुत ही सीमित संख्या में पेश किया गया था, जहां बिक्री की छोटी सी अवधि के बाद ही यह तेजी से बाजार से गायब हो गया। इसके बाद सैमसंग ने अमेरिका में भी इसकी छोटी-छोटी खेप बेचना जारी रखी, लेकिन इसकी उपलब्धता लिमिटेड ही रही। 10 अप्रैल को इसकी जो आखिरी खेप आई थी, वह भी बहुत जल्द बिक गई, और इस तरह दुनियाभर में इस प्रोडक्ट की उपलब्धता प्रभावी रूप से समाप्त हो गई।
सैमसंग का Galaxy Z TriFold को कभी भी एक मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन बनाने का इरादा नहीं था। इसके बजाय, इसे एक एक्सपेरिमेंटल और लिमिटेड-एडिशन डिवाइस के रूप में पेश किया गया था, जिसे फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में सैमसंग के इनोवेशन को दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था। दो हिंज वाला इसका ट्राई-फोल्ड डिजाइन इसे अनोखा बनाता था।
सैमसंग ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे आने वाले फोन के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। विकल्प के तौर पर, कंपनी Galaxy Z Fold7 और Galaxy S26 Ultra का सुझाव देती है, हालांकि इनमें से कोई भी वैसा 'ट्राई-फोल्ड' एक्सपीरियंस नहीं देता।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भले ही यह फोन कम समय के लिए उपलब्ध रहो हो, बावजूद इसके, सैमसंग इस कॉन्सेप्ट फोन को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध नजर आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका अगला वर्जन, जिसे शायद Galaxy Z TriFold 2 नाम दिया जाएगा, अभी डेवलपमेंट फेज में है और आने वाले कुछ सालों में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसके कई इम्प्रूवमेंट्स के साथ आने की उम्मीद है, जैसे कि ज्यादा पतला और हल्का डिजाइन, जो ओरिजिनल मॉडल की कुछ कमियों को दूर करेगा।
चलिए एके नजर डालते हैं Samsung Galaxy Z TriFold की कीमत और खासियत पर
दक्षिण कोरिया में इसकी कीमत (16GB+512GB) वेरिएंट के लिए 3,594,000 KRW (लगभग ₹2,26,000) थी। अमेरिका में इसी वेरिएंट की कीमत$2,899 (लगभग ₹2,68,000 रुपये) थी।
सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड एक डुअल सिम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें अंदर की तरफ 10-इंच का QXGA+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले लगा है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600nits तक और एडाप्टिव रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। सामने की तरफ, इसमें 6.5-इंच का फुल एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2X कवर डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 422ppi और पीक ब्राइटनेस 2,600nits तक है। कवर डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है, वहीं पिछले पैनल पर सिरेमिक-ग्लास फाइबर रीइनफोर्स्ड पॉलीमर लगा है। इसे धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग मिली है।
सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड में टाइटेनियम हिंज हाउसिंग दी गई है, जिसके साथ एडवांस्ड आर्मर एल्युमिनियम भी है। इसमें दो अलग-अलग साइज के हिंज और एक डुअल-रेल स्ट्रक्चर मिलता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह बेहतर स्टेबिलिटी और स्मूद रोटेशन देता है। इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी Z ट्राईफोल्ड में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और OIS व 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 10-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। इसके कवर और अंदर की डिस्प्ले पर, दो 10-मेगापिक्सेल के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। फोन में 5,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Crafted Black






