Samsung Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर! Free Storage Upgrade ऑफर की हो सकती है वापसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung अपने Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 पर Free Storage Upgrade ऑफर वापस ला सकता है। हालांकि यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए नहीं होगा।

Samsung Storage Offer

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी इस बार अपने लोकप्रिय Free Storage Upgrade ऑफर को बंद कर सकती है। हालांकि अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung इस ऑफर को पूरी तरह खत्म नहीं कर रहा है और इसे कुछ शर्तों के साथ वापस लाया जा सकता है।

दरअसल, Samsung कई सालों से अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग के दौरान ग्राहकों को कम स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत पर ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट ऑफर करता रहा है। उदाहरण के तौर पर, 256GB मॉडल की कीमत में 512GB स्टोरेज वाला फोन मिल जाता था। बता दें, यह ऑफर ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।

इस बार क्या बदल सकता है?

Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के लिए भी Free Storage Upgrade ऑफर मिलने की संभावना है, लेकिन यह पहले की तरह सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस ऑफर को लिमिटेड रख सकती है।

संभावना है कि यह ऑफर केवल Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मिले। इसके अलावा Samsung Members, Reserve Program या बाकी चुनिंदा प्रमोशनल ऑफर्स के तहत भी इसे उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसे में हर बायर को इस सुविधा का लाभ मिले, यह जरूरी नहीं होगा।

इससे पहले क्या सामने आया था?

कुछ समय पहले साउथ कोरिया से आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि NAND Flash और DRAM जैसी मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के चलते Samsung इस बार मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड का विकल्प बंद कर सकता है। यहां तक कहा गया था कि ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल के लिए ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

हालांकि नई रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि कंपनी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय इस ऑफर को पूरी तरह खत्म करने के बजाय लिमिट करते हुए जारी रख सकती है।

ग्राहकों के लिए क्यों है अहम?

बता दें, Free Storage Upgrade Samsung के सबसे आकर्षक प्री-ऑर्डर ऑफर्स में से एक माना जाता है। अगर यह ऑफर Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ भी मिलता है, तो ग्राहकों को बिना अतिरिक्त कीमत चुकाए ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल खरीदने का मौका मिल सकता है। हालांकि आखिरी डिसीजन लॉन्च के वक्त कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगा।

फिलहाल Samsung ने इस ऑफर को लेकर कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं दिया है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी के लॉन्च इवेंट और प्री-बुकिंग ऑफर्स का इंतजार करना होगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।