Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra की कीमतें लॉन्च से पहले लीक, सबसे महंगा होगा ये मॉडल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy Z Fold 8 और पहली बार आने वाले Galaxy Z Fold 8 Ultra की अमेरिकी मार्केट में कीमतें लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Ultra मॉडल Samsung का अब तक का सबसे महंगा फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है।

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung की अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 और पहली बार आने वाले Galaxy Z Fold 8 Ultra की अमेरिकी मार्केट में कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Ultra मॉडल Samsung का अब तक का सबसे महंगा फोल्डेबल स्मार्टफोन बन सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8

लीक जानकारी के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999.99 डॉलर (करीब 1.72 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं 512GB मॉडल की कीमत 2,119.99 डॉलर (करीब 1.82 लाख रुपये) बताई गई है। दूसरी ओर, Galaxy Z Fold 8 Ultra के 512GB वेरिएंट की कीमत 2,499.99 डॉलर (करीब 2.15 लाख रुपये) और 1TB मॉडल की कीमत 2,619.99 डॉलर (करीब 2.25 लाख रुपये) होने की उम्मीद है। ध्यान रहे, भारतीय मार्केट में टैक्स और अन्य फीस के कारण असली कीमतें इससे ज्यादा हो सकती हैं।

सबसे पावरफुल भी होगा Ultra मॉडल

Samsung पहली बार अपनी Fold सीरीज में Ultra मॉडल पेश कर सकता है। अब तक कंपनी सिर्फ Galaxy Z Fold मॉडल लॉन्च करती रही है, लेकिन Ultra वर्जन के आने से यह लाइनअप प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर और मजबूत हो सकता है। माना जा रहा है कि Ultra मॉडल में बेहतर कैमरा, ज्यादा RAM, बड़े स्टोरेज ऑप्शंस और कुछ एक्सक्लूसिव AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 में भी कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें पहले से चौड़ा कवर डिस्प्ले, लगभग बिना क्रीज वाला इनर स्क्रीन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा करीब 4800mAh की बैटरी भी दी जा सकती है, जिससे बैटरी बैकअप में सुधार देखने को मिल सकता है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra को लेकर भी कई लीक्स सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन कैमरा क्वॉलिटी, परफॉर्मेंस और AI एक्सपीरियंस के मामले में स्टैंडर्ड Fold 8 से बेहतर होगा। हालांकि इन सभी फीचर्स की पुष्टि Samsung ने अभी तक नहीं की है।

इस महीने होगा बड़ा लॉन्च इवेंट

Samsung ने 22 जुलाई 2026 को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट का ऐलान पहले ही कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसी इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 से पर्दा उठाया जाएगा। लॉन्च के दौरान कंपनी कीमत, उपलब्धता और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी भी शेयर करेगी।

HT Tech Power List Awards 2026
Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra की कीमतें लॉन्च से पहले लीक