भारत में इतनी होगी मुड़ने वाले नए सैमसंग फोन की कीमत,देखें बजट में हैं या नहीं
अगर आप भी Samsung Galaxy Z Flip 8 या फिर Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। फोन की कीमतें ऑनलाइन सामने आ गई हैं। आप भी देखें ये फोन बजट में है या नहीं…

Samsung के नए फोल्डेबल फोन जल्द धूम मचाने आ रहे हैं। सैमसंग से उम्मीद की जा रही है कि वह अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की अगली पीढ़ी - Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 - को लॉन्च करेगी। ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में हैं, क्योंकि इनसे जुड़ी कई नई जानकारियां (लीक्स) ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। अगर आप भी इन्हें खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इन्हें खरीदने के लिए इनकी कीमत जानने के लिए उत्सुक हैं, तो यह खबर आपके काम की है। एक लीक से फोन की कीमत का हिंट मिल गया है। इन्हें खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा और इनमें क्या खास है, चलिए बताते हैं...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में इतनी होगी Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 की कीमत (लीक के अनुसार)
टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी अपने गर्मियों के लॉन्च इवेंट पैटर्न को फॉलो करते हुए इन्हें पेश कर सकती है। कीमत की बात करें तो, Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,74,999 रुपये हो सकती है, जबकि Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत लगभग 1,19,999 रुपये होने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
कई लीक्स से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 में 6.9-इंच का इनर डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। वहीं, इसकी कवर स्क्रीन 4.1-इंच की हो सकती है। इस फोन में एक्सीनॉस 2600 चिपसेट लगा होने की संभावना है। इसके अलावा, इसमें 4,300mAh की बैटरी हो सकती है और यह 25W चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है। कैमरे की बात करें तो, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी लेंस और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें सामने की तरफ 10 मेगापिक्सेल का लेंस भी हो सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
आने वाले सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 5 प्रोसेसर होने की उम्मीद है और इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इस फ्लैगशिप फोन में 8-इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5-इंच का बाहरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जहां दोनों स्क्रीन 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दे सकती हैं। कैमरे की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा लेंस, 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए, इसमें डिवाइस के सामने की तरफ 10 मेगापिक्सेल का कैमरा हो सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




12GB RAM




