गिर गए मुड़ने वाले Samsung फोन के दाम, सीधे ₹55,000 की बचत; इतनी रह गई कीमत

Feb 22, 2026 07:17 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Samsung Galaxy Z Flip 4 5G at lowest price: सैमसंग फैन्स के लिए खुशखबरी है। अब आपका फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। फोन का टॉप वेरिएंट अब अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 55,000 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Samsung फैन्स के लिए खुशखबरी है। अब आपका फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सैमसंग का एक पॉपुलर फोल्डेबल फोन मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Flip 4 5G की। फोन का टॉप वेरिएंट अब अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 55,000 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। अगर आप भी फ्लिप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए पैसा वसूल डील साबित हो सकती है। चलिए डिटेल में बताते हैं डील के बारे में सबकुछ…

गिर गए मुड़ने वाले Samsung फोन के दाम, सीधे ₹55,000 की बचत; इतनी रह गई कीमत

लॉन्च प्राइस से सीधे 55,000 रुपये सस्ता

बता दें कि लॉन्च के समय भारत में इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये थी। लेकिन अब टॉप वेरिएंट सीधे 55,000 रुपये सस्ता मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। दरअसल, Amazon पर फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट मात्र 39,990 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का Graphite कलर वेरिएंट ही मिल रहा है। देखा जाए तो फोन इस समय अमेजन पर अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 55,009 रुपये सस्ता मिल रहा है।

अमेजन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

यहां से खरीदें

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Samsung Galaxy Z Flip 4 5G

Samsung Galaxy Z Flip 4 5G के बेसिक स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.7 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 1.9 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी है, जो इनकमिंग कॉल, मैजेस, नोटिफिकेशन वगैराह की जानकारी दिखाता है। डिसप्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसके हिंज एल्यूमिनियम से बने हैं।। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन अलग-अलग स्टोरेज के हिसाब से 128GB और 256GB वेरिएंट में आता है और दोनों में स्टैंडर्ड 8GB रैम मिलती है।

फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12 मेगापिक्सेल का डुअल-पिक्सेल ऑटोफोकस सेंसर और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल का लेंस है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3700mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में फोन 19 घंटे तक का प्लेबैक टाइम या 34 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करता है। इसकी रिवर्स चार्जिंग से आप कम्पैटिबल ईयरबड्स चार्ज कर सकते हैं। फोन वॉटर रेजिस्टेंट है और दावा है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है।

आप इन फोल्डेबल फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।