
Samsung Galaxy Tab S10 Lite हुआ लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी और S-Pen का साथ
Samsung नए Galaxy Tab S10 Lite को Exynos 1380 प्रोसेसर, 10.9 इंच डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी के साथ लाया है। टैबलेट के साथ बॉक्स में S Pen भी मिलेगा और इसमें 5G कनेक्टिविटी समेत कई प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपना नया Samsung Galaxy Tab S10 Lite टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट कंपनी के इन-हाउस Exynos 1380 चिपसेट के साथ आया है और इसे खासतौर पर स्टडीज, क्रिएटिव वर्क और एंटरटेनमेंट की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

नए Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 10.9 इंच का WUXGA+ TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है। इसमें Vision Booster तकनीक भी शामिल की गई है, जो तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर बेहतर विजिबिलिटी ऑफर करती है। यह डिवाइस तीन कलर्स- Coralred, Gray और Silver में लॉन्च हुआ है।
ऐसे हैं Samsung टैबलेट के बाकी फीचर्स
टैबलेट में Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के अलावा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट मिलते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। टैबलेट का वजन 524 ग्राम है और मोटाई 6.6 मिलीमीटर है। कंपनी इस टैबलेट के साथ S-Pen भी दे रही है। यह Samsung Notes और Circle to Search जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। Samsung Notes ऐप में नए स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं जिनमें Handwriting Help और Solve Math शामिल हैं। इसके अलावा यह टैबलेट Book Cover Keyboard को भी सपोर्ट करता है, जिसे अलग से खरीदा जा सकेगा।
कनेक्टिविटी के लिए Galaxy Tab S10 Lite में 5G, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह कई थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion, Notion, Noteshelf, ArcSite, Sketchbook और Picsart के साथ भी काम करता है।
नए टैबलेट पर मिलेंगे खास लॉन्च ऑफर्स
सैमसंग ने लॉन्च ऑफर्स के तौर पर Goodnotes का एक साल का फुल वर्जन, Clip Studio Paint का 6 महीने का फ्री ट्रायल, LumaFusion पर 66 प्रतिशत तक की छूट और Creator Pass का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। हालांकि अभी Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह 5 सितंबर से इंटरनेशनल मार्केट में ेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई ह।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




