किसी और को नहीं दिखेगी आपके फोन की स्क्रीन, Samsung का जादुई फीचर ऐसे करेगा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy S26 Ultra में आने वाला नया Privacy Display फीचर स्क्रीन के केवल सेंसिटिव हिस्सों को साइड एंगल से छुपा देगा। इसके काम करने का तरीका सामने आया है।

Samsung Privacy Display

स्मार्टफोन्स में यूजर्स का सबसे प्राइवेट डाटा स्टोर होता है। बैंकिंग ऐप्स, पर्सनल चैट्स, OTP और पासवर्ड जैसी सेंसिटिव जानकारी हर दिन हमारी स्क्रीन पर दिखती है। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर स्क्रीन की प्राइवेसी बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। Samsung अब इसी समस्या का हल Galaxy S26 Ultra में आने वाले नए Privacy Display फीचर के जरिए देने की तैयारी में है।

साउथ कोरियन टेक कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज के पहले टीजर में इस नए तरह के इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले को मेंशन किया है। अब तक लोग स्क्रीन को साइड एंगल से सेफ रखने के लिए प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर यूज करते थे, लेकिन इससे डिस्प्ले की ब्राइटनेस और क्वॉलिटी पर असर पड़ता था। Samsung का नया फीचर इस झंझट को पूरी तरह खत्म कर सकता है।

ऐसे काम करेगा नया प्राइवेसी फीचर

Privacy Display को पूरे डिस्प्ले के लिए ऑन-ऑफ करने के लिए नहीं डिजाइन किया गया है। यह फीचर स्मार्ट तरीके से काम करेगा और पूरी स्क्रीन को डार्क करने के बजाय केवल उन्हीं हिस्सों को छुपाएगा, जहां सेंसिटिव जानकारी दिखाई दे रही होगी। इसका मतलब है कि यूजर को स्क्रीन देखने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी, लेकिन आसपास बैठे लोग जरूरी जानकारी नहीं देख पाएंगे।

कंपनी के अनुसार, इस फीचर को यूजर की एक्टिविटी के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकेगा। जैसे ही कोई प्राइवेट नोटिफिकेशन आए, पासवर्ड टाइप किया जाए या कोई सेंसिटिव ऐप खोला जाए, Privacy Display अपने आप एक्टिव हो सकता है। इससे बिना किसी मैन्युअल सेटिंग के स्क्रीन ज्यादा सेफ हो जाएगी।

टिप्सटर ने दी थी इसकी जानकारी

लोकप्रिय टिप्स्टर Ice Universe की ओर से शेयर की गई जानकारी से इस फीचर के काम करने के तरीके का पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्प्ले का एक छोटा हिस्सा (जैसे नोटिफिकेशन पॉप-अप) साइड एंगल से देखने पर पूरी तरह काला नजर आएगा। हालांकि, सामने से देखने पर वही कंटेंट बिल्कुल साफ और सामान्य दिखाई देगा।

कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी को तैयार करने में कई साल लगे हैं और इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों लेवल पर बदलाव किए गए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Privacy Display फीचर Galaxy S26 सीरीज के सभी मॉडल्स में मिलेगा या केवल Ultra वेरिएंट का हिस्सा होगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़किसी और को नहीं दिखेगी आपके फोन की स्क्रीन, Samsung का जादुई फीचर ऐसे करेगा काम