
DSLR की छुट्टी! Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा अब तक का सबसे पावरफुल कैमरा, लीक फीचर्स ने मचा दी हलचल
सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कैमरा डिटेल्स सामने आ गई हैं। अब, लीक से पता चला है कि टॉप-ऑफ-द-लाइन गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में इमेजिंग में बड़े सुधार और एक नया डिज़ाइन हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। आने वाले इस प्रीमियम फोन के बारे में लीक्स और रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी कैमरा सिस्टम और इमेजिंग अनुभव में बड़ा सुधार करने वाली है, जो इसे 2026 में लॉन्च होने वाले अन्य फ्लैगशिप फोन से अलग खड़ा करेगा। नये लीक के अनुसार S26 Ultra में कैमरा से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे, जिनसे लो-लाइट फोटोग्राफी, शार्पनेस और कलर रिप्रोडक्शन में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि फोन का लॉन्च इवेंट फरवरी 2026 में आयोजित किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अपडेटेड कैमरा अपग्रेड्स और डिज़ाइन
लीक्स और टिप्स से संकेत मिलता है कि Galaxy S26 Ultra में Samsung कैमरा सेक्शन पर खास ध्यान दे रही है। सबसे बड़ा बदलाव 200MP का प्राइमरी सेंसर होने की उम्मीद है, जो low-light और डिटेल्ड इमेजिंग को और बेहतर बनाता है। इससे पहले S25 Ultra में भी 200MP sensor था, लेकिन नए S26 Ultra में lens aperture है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 50MP ultra-wide कैमरा और 50MP periscope telephoto लेंस भी मिलने की बात सामने आई है, जो zoom और wide-angle शॉट्स में बेहतर फ़ोटोग्राफी अनुभव देंगे। इसके साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और अपडेटेड HDR प्रोसेसिंग को भी सपोर्ट मिलने की संभावनाएँ हैं।
नया कैमरा डिज़ाइन
नए लीक में यह भी संकेत दिया गया है कि S26 Ultra की कैमरा यूनिट में डिज़ाइन बदलाव हो सकता है। Galaxy Z Fold 7 जैसे camera island वाला नया लुक सामने आया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल एक सिंगल राईज़्ड आईलैंड में फिट है, जो फोन को अधिक प्रीमियम और फंक्शनल बनाता है। लीक के मुताबिक Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च इवेंट फरवरी 2026 में होने की संभावना है, जबकि भारत में फोन मार्च 2026 के शुरूआती हफ्तों में रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन शेल्व्स पर उपलब्ध हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung इस बार Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra की लाइनअप के साथ बाजार में उतरेगा, ताकि प्रीमियम से लेकर हाई-एंड सेगमेंट तक उपयोगकर्ताओं की ज़रूरतें पूरी हो सकें। शुरुआती कीमत के अनुमान लगभग ₹1,34,999 से ₹1,59,999 के आसपास बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Titanium Black








