
रॉकेट की स्पीड से चार्ज होगा Samsung Galaxy S26 Ultra, मात्र 30 मिनट में हो जाएगा 75% फुल
पॉपुलर टिप्स्टर ने आज बताया है कि Samsung Galaxy S26 Ultra की बिल्कुल नई 60W चार्जिंग के ऑफिशियल टेस्ट रिजल्ट्स से पता चला है कि यह 30 मिनट में 0 से 75% तक चार्ज हो सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं अपकमिंग फोन में क्या खास होगा
अगर आप भी सैमसंग का नेक्स्ट जनरेशन अल्ट्रा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Samsung Galaxy S26 Ultra पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। खबर है कि साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग अगले महीने अपनी मोस्ट अवेटेड गैलेक्सी S26 फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करने वाली है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन मॉडल Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
30 मिनट में 75 फीसदी चार्ज होगा फोन
इन आने वाले मॉडल्स के बारे में अफवाहों का बाजार गर्म है। हाल की रिपोर्ट्स में पता चला है कि Galaxy S26 Ultra 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है, और पिछले महीने कंपनी ने 60W चार्जिंग एडॉप्टर भी पेश किया था।
पॉपुलर टिप्स्टर यूनिवर्सआइस, जो गैलेक्सी S26 सीरीज से जुड़े लगातार अपडेट शेयर कर रहे हैं, ने आज बताया है कि गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की बिल्कुल नई 60W चार्जिंग के ऑफिशियल टेस्ट रिजल्ट्स से पता चला है कि यह 30 मिनट में 0 से 75% तक चार्ज हो सकता है।
हालांकि, ये नतीजे सैमसंग की कंट्रोल्ड कंडीशंस में आए हैं, लेकिन असल दुनिया में इस्तेमाल करने पर, अलग-अलग फैक्टर्स के आधार पर चार्जिंग टाइम ज्यादा या कम भी हो सकता है। लेकिन फिर भी, 60W चार्जिंग सपोर्ट पिछले गैलेक्सी एस-सीरीज मॉडल के 45W चार्जिंग सपोर्ट से बेहतर है।
प्रोटेक्टिव केस और फिल्म सामने आई

इसके अलावा, यह भी पता चला है कि एक्सेसरी बनाने वाली कंपनियों ने गैलेक्सी S26 अल्ट्रा डिवाइस के लिए कई प्रैक्टिकल, इनोवेटिव और आकर्षक प्रोटेक्टिव केस तैयार किए हैं। ये केस ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, व्हाइट और ऑरेंज कलर्स में हैं, जबकि कैमरा मॉड्यूल कटआउट इस डिवाइस के पहले लीक हुए डिजाइन पर आधारित देखा जा सकता है।
टिप्स्टर ने गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+, और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा मॉडल की कैमरा प्रोटेक्टिव फिल्म की इमेज भी शेयर की है। इमेज में गैलेक्सी S26/गैलेक्सी S26+ मॉडल के लिए हॉरिजॉन्टल ट्रिपल-लेंस एरे और अल्ट्रा मॉडल के लिए क्वाड सेटअप दिखाया गया है। यह आने वाले मॉडल में ज्यादा प्रीमियम, इंटीग्रेटेड कैमरा आइलैंड का हिंट देता है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Titanium Black





