काम की बात: गिर गए Galaxy S26 Ultra के दाम, बजट में आया सैमसंग का महंगा फोन; होगी बड़ी बचत
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत में भारी कटौती हो गई है। फोन के सभी स्टोरेज वेरिएंट अब अपनी लॉन्च प्राइस से पूरे 15,000 रुपये सस्ते मिल रहे हैं। नई कीमतों के साथ यह अमेजन पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Samsung को 22 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में अपने नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लेकिन नए स्मार्टफोन्स के आने से पहले कंपनी ने मौजूदा मॉडल्स की कीमतों में कटौती करना शुरू कर दिया है। अब भारत में Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत कम हो गई है। Galaxy S26 Ultra 5G को फरवरी 2026 में लॉन्च किया गया था और समय इसकी शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये थी। अब इसे खरीदने के लिए इतने पैसे खर्च नहीं करना पड़ेगा। सैमसंग ने दो क्वार्टर से भी कम समय में इस फोन की कीमत कम कर दी है। यह अभी देश में सैमसंग का सबसे अच्छा फोन है। Galaxy S26 Ultra 5G कई मेमोरी वेरिएंट और कलर्स में उपलब्ध है। अगर आप यह फोन खरीदना चाहते हैं, तो शायद यह सही समय हो सकता है। इस फोन के लिए नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। चलिए जानते हैं कटौती के बाद कितनी हो गई है Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत...

लॉन्च से 15,000 रुपये सस्ता हुआ फोन
भारत में लॉन्च के समय, Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत 256GB वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये, 512GB की कीमत 1,59,999 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये थी। तीनों वेरिएंट में 12GB रैम मिलती है। कटौती के बाद, बेस 256GB वेरिएंट की कीमत 1,24,999 रुपये, 512GB वेरिएंट की कीमत 1,44,999 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये हो गई है। यानी तीनों ही वेरिएंट पहले से 15,000 रुपये सस्ते हो गए हैं।
यह फोन चार कलर्स - कोबाल्ट वॉयलेट, व्हाइट, ब्लैक और स्काई ब्लू में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं। फोन पर 33,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। फोन पर 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है। ध्यान दें कि ये कीमतें और ऑफर Amazon India पर भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
यहां से खरीदें
भारत में Samsung Galaxy S26 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा 5G में 6.9-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके पिछले हिस्से में क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें 200 मेगापिक्सेल का सेंसर, दो 50 मेगापिक्सेल सेंसर और एक 10 मेगापिक्सेल का चौथा सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें सामने की तरफ 12 मेगापिक्सेल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर चलता है। यह एक सुपर-फास्ट स्मार्टफोन है और फिलहाल सैमसंग का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन है।
आप सैमसंग के इन फोन्स पर भी नजर डाल सकते हैं

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


