Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy S26 specifications leaked Here are the upcoming upgrades
Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशंस लीक, ऐसा होगा Samsung का सबसे धाकड़ फोन

Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशंस लीक, ऐसा होगा Samsung का सबसे धाकड़ फोन

संक्षेप:

टेक ब्रैंड Samsung की ओर से इसका अगला फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आए हैं। 

Nov 10, 2025 09:08 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung कुछ महीने बाद अपना अगला फ्लैगशिप लाइनअप लॉन्च करने वाला है। लीक्स और अफवाहों की मानें तो इस फोन को कुछ खास कैमरा अपग्रेड्स मिलेंगे। इस डिवाइस के कैमरा, चिपसेट, बैटरी और बाकी फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए बताएं कि Galaxy S26 में कौन से स्पेसिफिकेशंस होंगे और क्या अपग्रेड्स मिलने वाले हैं।

Galaxy S26 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

टिप्सटर देबायन रॉय ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर Galaxy S26 से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.3 इंच का M14 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में कंपनी का इन-हाउस Exynos 2600 प्रोसेसर मिलता है। इस डिवाइस में लंबे पावर बैकअप के लिए 4300mAh क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:केवल 8999 रुपये में Samsung का 5G फोन, Amazon पर सबसे तगड़ी बजट डील

Galaxy S26 में 25W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है और यह फोन IP68 रेटिंग ऑफर कर रहा है। इस डिवाइस की मोटाई केवल 6.9mm हो सकती है, जो मौजूदा Galaxy S25 की 7.2mm मोटाई के मुकाबले सुधार है। सॉफ्टवेयर और Galaxy AI से जुड़े अपग्रेड्स भी देखने को मिल सकते हैं।

फोन के कैमरा को मिल सकता है अपग्रेड

फोटोग्राफी के मामले में Samsung Galaxy S26 यूजर्स को कुछ अपग्रेड्स मिलने वाले हैं। इस डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा लेंस मिल सकता है। साथ ही सेटअप में 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो सेंसर भी शामिल है। पिछले Galaxy S25 में 10MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर मिलता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

बता दें, Samsung Galaxy S26 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में अगले साल जनवरी या फरवरी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में बाकी स्पेसिफिकेशंस से जुड़े लीक भी जल्द सामने आ सकते हैं। अभी सामने आई जानकारी को फाइनल नहीं माना जा सकता और कंपनी अक्सर फाइनल डिवाइस में किए गए बदलावों और अपग्रेड्स का खुलासा देर से करती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।