Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़samsung galaxy s26 series expected to launch on 25th february 2026 says x user
Samsung Galaxy S26 सीरीज के बारे में X यूजर ने दी बड़ी जानकारी, लॉन्च डेट लीक

Samsung Galaxy S26 सीरीज के बारे में X यूजर ने दी बड़ी जानकारी, लॉन्च डेट लीक

संक्षेप:

एक X यूजर के अनुसार कंपनी गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए 25 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट रख सकती है। यह कंपनी के नॉर्मल शेड्यूल से एक महीने लेट है। यह देरी सैमसंग की लाइनअप स्ट्रैटिजी में हालिया बदलावों से जुड़ी हो सकती है।

Nov 02, 2025 11:04 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ दिनों से यह सीरीज काफी चर्चा में है। इस फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक्स यूजर @Jukan के अनुसार कंपनी गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए 25 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट रख सकती है। यह कंपनी के नॉर्मल शेड्यूल से एक महीने लेट है। रिपोर्ट के अनुसार यह इवेंट सैन फ्रांसिस्को में एक AI Focussed शोकेस होगा।

सैमसंग इवेंट के लिए एकदम सही जगह

सैमसंग के प्लान्स परिचित एक सूत्र ने आउटलेट को बताया, 'सैमसंग 2023 में S23 के लॉन्च के बाद से तीन सालों में अपना पहला सैन फ्रांसिस्को अनपैक्ड इवेंट की तैयारी कर रहा है'। सोर्स ने आगे कि सैन फ्रांसिस्को एआई टेक्नोलॉजी के सेंटर के रूप में उभरा है और इसीलिए एआई स्मार्टफोन एरा के लीडर सैमसंग इवेंट के लिए एकदम सही जगह है।

एज मॉडल की कमजोर की सेल ने बदली स्ट्रैटिजी

यह देरी सैमसंग की लाइनअप स्ट्रैटिजी में हालिया बदलावों से जुड़ी हो सकती है। पहले की रिपोर्टों में बताया गया था कि गैलेक्सी S25 एज, S26 प्लस की जगह लेगा, लेकिन एज की कमजोर बिक्री को देखते हुए सैमसंग ने प्लस मॉडल को फिर से बाजार में लाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि हम एक बार फिर तीन जाने-पहचाने मॉडल गैलेक्सी S26, S26 प्लस और S26 अल्ट्रा को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:6 हजार रुपये से कम की कीमत वाले तीन सबसे जबर्दस्त फोन, मिलेगी 6जीबी तक रैम

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट यह भी दावा करती है कि गैलेक्सी S26 सीरीज, गैलेक्सी S22 सीरीज के बाद पहली बार सैमसंग के Exynos 2600 चिप से लैस होगी। इसमें अल्ट्रा मॉडल भी शामिल है। हालांकि, यह एक ड्यूल-चिप स्ट्रैटिजी ही रहेगी और कंपनी कुछ मार्केट्स में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर ऑफर करेगी। बताते चलें कि कंपनी की तरफ से इस सीरीज की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

(Photo: The Verge)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।