
200MP प्रो लेवल कैमरा वाली Samsung Galaxy S26 सीरीज के कैमरा का खुलासा; 5 पॉइंट में जानें डिटेल
Samsung Galaxy S26 Ultra में कैमरा से जुड़े बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले नए कैमरा फीचर्स को टीज कर दिया है। इस टीजर में फोन के जूम और लो-लाइट वीडियो रिकॉर्डिंग का के बारे में जिक्र किया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung ने अपनी नई Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च तैयारियों शुरू कर दी हैं। इसके लिए कंपनी ने पहले ही टीजर वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें खास तौर पर कैमरा फीचर्स पर ज्यादा जोर दिया गया है। इन टीजर वीडियो में सबसे बेहतर जूम और लो-लाइट वीडियो रिकार्डिंग हाइलाइट किया गया है, जिससे लगता है कि Samsung इस बार कैमरा तकनीक में बड़ा अपग्रेड करने वाला है। सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में तीन फोन शामिल हैं जो Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी फरवरी 2026 में इन फोन्स पेश कर सकती है, लेकिन अभी तक तारीख आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे जुड़ी रिपोर्ट और टीजर भी संकेत दे रहे हैं कि जल्द ही इस सीरीज का लॉन्च होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy S26 सीरीज में दिखेंगे ये 5 कैमरा अपग्रेड
1. Galaxy S26 Ultra के कैमरा में सबसे बड़ा ध्यान फोटो क्वालिटी पर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung लो-लाइट फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। यानी रात में ली गई तस्वीरें ज्यादा क्लियर होंगी, कम धुंधली दिखेंगी और रंग भी ज्यादा नेचुरल नजर आएंगे।
2. Samsung अपने कैमरा में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल लगातार बढ़ा रहा है। Galaxy S26 Ultra में भी कैमरा खुद ही सीन को पहचानकर सेटिंग्स एडजस्ट कर सकता है। जैसे अगर सामने इंसान है तो स्किन टोन अपने आप सही हो जाएगी, और अगर नजारा है तो रंग ज्यादा अच्छे दिखेंगे। इससे यूजर को बार-बार कैमरा सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
3. Galaxy S26 Ultra सिर्फ फोटो ही नहीं, वीडियो के मामले में भी बेहतर हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन में वीडियो स्टेबलाइजेशन को और सुधारा जाएगा। इसका मतलब चलते-फिरते वीडियो बनाने पर भी वीडियो ज्यादा स्मूद दिखेगा। कंटेंट बनाने वाले यूजर्स और व्लॉगर्स के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।
4. Samsung का साफ फोकस है कि स्मार्टफोन कैमरा को प्रोफेशनल कैमरा के और करीब लाया जाए। Galaxy S26 Ultra में कंपनी इसी दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। आसान शब्दों में कहें तो यह फोन उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जिन्हें मोबाइल से ही शानदार फोटो और वीडियो बनाना पसंद है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
5. ऐसी अफवाहें हैं कि हाई-एंड गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा होगा। साथ ही, इसमें f/1.4 अपर्चर वाला अपग्रेडेड 200MP प्राइमरी रियर कैमरा भी होने की संभावना है। दूसरी ओर, गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26+ में या तो 3x ऑप्टिकल जूम वाला अपग्रेडेड 12MP टेलीफोटो कैमरा होगा या गैलेक्सी S25 सीरीज में इस्तेमाल किया गया 10MP टेलीफोटो कैमरा ही रहेगा।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB RAM










