Samsung Galaxy S26 सीरीज का दिखा जलवा! 13.5 से ज्यादा लोगों ने किया प्री-ऑर्डर, टूटे सारे पुराने रिकॉर्ड
Samsung Galaxy S26 सीरीज ने लॉन्च के साथ ही प्री-ऑर्डर में नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज को अब तक सबसे ज्यादा लोगों ने प्री-बुकिंग की है। जानें किस मॉडल की रही सबसे ज्यादा डिमांड:

सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 सीरीज के फोन्स को लॉन्च के साथ ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। सैमसंग के नए फोन्स को ग्राहकों से इतना अच्छा रिस्पांस मिली है कि इसके प्री-ऑर्डर ने पिछले मॉडल सभी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा डिमांड Samsung Galaxy S26 Ultra की देखी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक कुल प्री-ऑर्डर में से करीब 80% ऑर्डर सिर्फ Ultra मॉडल के लिए आए हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोग प्रीमियम फीचर्स वाले इस मॉडल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी का कहना है कि इस बार Galaxy S26 सीरीज में नए AI फीचर्स, बेहतर कैमरा और एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है। यही कारण है कि लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की डिमांड काफी ज्यादा देखने को मिल रही है।
Samsung Galaxy S26 Series ने बनाया नया प्री-ऑर्डर रिकॉर्ड
रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy S26 सीरीज के प्री-ऑर्डर पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 25% ज्यादा हैं। यानी इस बार कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन को बाजार में काफी अच्छी शुरुआत मिली है। यह प्री-ऑर्डर कंपनी की वेबसाइट और बड़े रिटेल स्टोर्स के जरिए किए गए हैं। कई रिटेलर्स ने बताया है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ऑर्डर की संख्या काफी ज्यादा है।
दक्षिण कोरिया में, गैलेक्सी S26 सीरीज ने केवल 7 दिनों में ही 13.5 लाख से ज्यादा लोगों प्री-ऑर्डर किया जिसके बाद यह गैलेक्सी S सीरीज के लिए एक नया रिकॉर्ड बन गया है। वहीं गैलेक्सी S25 सीरीज ने 11 दिनों में 13 लाख प्री-ऑर्डर का आंकड़ा पार किया गया था।
Samsung Galaxy S26 Ultra की रही सबसे ज्यादा डिमांड
Samsung Galaxy S26 सीरीज का सबसे महंगा और प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल प्री-ऑर्डर में लगभग 80% हिस्सा इसी मॉडल का है। Ultra मॉडल में मिलने वाले एडवांस फीचर्स इसकी पॉपुलैरिटी का बड़ा कारण बनें हैं। इसमें बेहतर कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और कई नए AI फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बाकी मॉडल से अलग बनाते हैं। इन फीचर्स की वजह से फोन का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




12GB RAM









