Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy S26 S26 Plus and S26 Ultra Leak New Camera Design Bigger Displays and AI Push
Galaxy S26 Series में सब कुछ नया! डिजाइन से कैमरा तक, जानिए क्या-क्या बदलेगा और लॉन्च कब

Galaxy S26 Series में सब कुछ नया! डिजाइन से कैमरा तक, जानिए क्या-क्या बदलेगा और लॉन्च कब

संक्षेप:

Samsung Galaxy S26 सीरीज में नया यूनिफाइड कैमरा डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और दमदार AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फ्लैगशिप सीरीज जनवरी की बजाय फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकती है।

Dec 24, 2025 05:00 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung अपनी Galaxy S-सीरीज के जरिए हर साल Android फ्लैगशिप सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करता है। अब कंपनी के अगले लाइनअप Samsung Galaxy S26 series को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra ना सिर्फ डिजाइन और फीचर्स के मामले में बदलाव लाएंगे, बल्कि इनका लॉन्च भी तय वक्त से थोड़ा देर से हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 सीरीज का नया डिजाइन

Galaxy S26 सीरीज का डिजाइन इस बार सबसे बड़ा हाइलाइट बन सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों मॉडल- S26, S26 Plus और S26 Ultra में एक यूनिफाइड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। यानी अब अलग-अलग कैमरा कटआउट की जगह एक सिंगल कैमरा स्ट्रिप या मॉड्यूल मिलेगा। खास तौर पर Galaxy S26 Ultra में ज्यादा राउंडेड कॉर्नर्स और नए कलर ऑप्शंस मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देगा।

परफॉर्मेंस और AI पर खास फोकस

परफॉर्मेंस के मामले में Samsung इस बार कोई समझौता नहीं करने वाला। Galaxy S26 सीरीज में चुनिंदा मार्केट्स में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ मार्केट्स में इसे Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Samsung इस सीरीज में AI फीचर्स पर खास ध्यान देने वाला है, जिससे कैमरा, बैटरी और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस और ज्यादा स्मार्ट हो सके।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में ये हैं 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन; लिस्ट में Samsung, Realme भी

डिस्प्ले में भी बड़ा अपग्रेड

डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy S26 सीरीज में QHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता रहेगा। Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का बड़ा AMOLED पैनल मिलने की संभावना है, जिसमें इन-बिल्ट प्राइवेसी फीचर भी हो सकता है। खास बात यह है कि Galaxy S26 Plus भी 6.9-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो पिछले S25 Plus के 6.7-इंच स्क्रीन से बड़ा होगा। वहीं, स्टैंडर्ड Galaxy S26 में 6.2-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप में क्या बदलेगा?

कैमरा सेक्शन में भी कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Galaxy S26 और S26 Plus में नया 12MP का 3x टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो पुराने 10MP सेंसर की जगह लेगा। हालांकि, 50MP मेन कैमरा और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर पहले जैसे ही मिलते रह सकते हैं।

वहीं, Galaxy S26 Ultra में भी 12MP का अपग्रेडेड 3x टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है, जबकि बाकी कैमरा सेटअप- 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP 5x टेलीफोटो S25 Ultra जैसा ही रह सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

नए Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, लेकिन इस बार 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Galaxy S26 Plus में 4900mAh और Galaxy S26 में बड़ी 4300mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, पूरी S26 सीरीज में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, जिससे ये फोन Apple MagSafe एक्सेसरीज के साथ भी कम्पैटिबल होंगे।

ये भी पढ़ें:iPhone 17 Pro पर धाकड़ डिस्काउंट! मिल रही है 5000 रुपये तक की बंपर छूट

लॉन्च डेट और संभावित कीमत

आमतौर पर Samsung अपनी Galaxy S-सीरीज को जनवरी में लॉन्च करता है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज 25 फरवरी, 2026 को San Francisco में लॉन्च की जा सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी AI पर अपने फोकस को दिखाने के लिए इस शहर को चुन सकती है।

कीमत की बात करें तो फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि कीमतें पिछले साल जैसी ही रहेंगी। उदाहरण के लिए, Galaxy S25 की शुरुआती कीमत भारत में 80,999 रुपये, S25 Plus की 99,999 रुपये और S25 Ultra की 1,29,999 रुपये थी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।