लॉन्च से पहले सामने आया Samsung Galaxy S26 Plus का धांसू लुक, खास फीचर भी लीक

Nov 11, 2025 09:24 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैमसंग गैलेक्सी S26 प्लस के CAD रेंडर्स लीक हुए हैं। रेंडर्स में फोन के डिजाइन को दिखाया गया है। फोन 256जीबी और 512जीबी के स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।

लॉन्च से पहले सामने आया Samsung Galaxy S26 Plus का धांसू लुक, खास फीचर भी लीक

Samsung Galaxy S26 सीरीज पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। इस सीरीज के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। इसी बीच इस अपकमिंग सीरीज के एक स्मार्टफोन के CAD बेस्ड रेंडर सामने आए हैं, जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। ये CAD रेंडर्स Samsung Galaxy S26 Plus के हैं और इन्हें @OnLeaks/@Androidheadline ने शेयर किया है।

हल्के राउंड एज के साथ फ्लैट फ्रेम

रेंडर्स में फोन के डिजाइन को दिखाया गया है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार शोकेस किए गए कलर केवल उदाहरण है और फोन के रियल कलर ऑप्शन लॉन्च पर अलग हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि फोन में कंपनी कंफर्टेबल इन-हैंड फील के लिए हल्के राउंड एज के साथ फ्लैट फ्रेम ऑफर कर सकती है। फोन का यह डिजाइन लैंग्वेज काफी हद तक गैलेक्सी S25 प्लस से मिलता-जुलता है।

मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसका डिजाइन गैलेक्सी Z फोल्ड 7 जैसा हो सकता है। फोन के फ्रंट में आपको मिनिमल बेजल के साथ 6.7 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन का साइज 158.4 x 75.7 x 7.35 mm हो सकता है, जो गैलेक्सी S25 प्लस से थोड़ा थिक है।

फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिल सकता है। वहीं, कुछ मार्केट्स में यह फोन Exynos 2600 चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन 256जीबी और 512जीबी के स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।

बैटरी की बात करें, तो फोन 4900mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S26 सीरीज के फोन्स की शिपिंग अगले साल फरवरी में शुरू हो सकती है। शुरुआत में आई कुछ लीक रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फोन में मैग्नेट्स के साथ Qi2 सपोर्ट भी मिल सकता है।

(Photo: Notebookcheck)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;