Samsung Galaxy S26 FE की लॉन्च से पहले खुली पोल, Promo Image में दिखा डिजाइन, मिलेगी 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy S26 FE की Promo Images से डिजाइन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। सैमसंग के इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 4900mAh बैटरी मिलेगी।

Samsung
S26 Series का सबसे सस्ता Samsung फोन मचाएगा धमाल, Promo Image में दिखा डिजाइन और फीचर्स

Samsung के Fan Edition स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी का अगला FE फोन Samsung Galaxy S26 FE एक बार फिर लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। इस बार फोन की सिर्फ एक-दो तस्वीरें नहीं, बल्कि 26 Promo Images लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में फोन का डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई प्रमुख हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर फीचर्स दिखाई दिए हैं। हालांकि Samsung ने अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए हैं।

लीक के मुताबिक Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में Samsung का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरे के मामले में भी फोन काफी दमदार नजर आ रहा है। इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है। सेल्फी के लिए 12MP कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 FE को सितंबर 2026 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

26 Promo Images में दिखी Samsung Galaxy S26 FE

Galaxy S26 FE को लेकर सामने आई सबसे बड़ी जानकारी इसकी 26 Promo Images हैं। इन तस्वीरों में फोन को कई एंगल से देखा जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल दिखाई देता है। फोन के फ्रंट में पतले बेजल्स हैं, जबकि नीचे की तरफ चिन थोड़ी मोटी नजर आती है। स्क्रीन के ऊपर पंच-होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा हो सकता है।

लीक तस्वीरों के मुताबिक फोन का फ्रेम एल्युमिनियम का हो सकता है और स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा डिजाइन में इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है और यह Galaxy S26 सीरीज के दूसरे मॉडल्स से मिलता-जुलता नजर आ सकता है।

तीन रंगों में आ सकता है फोन

लीक हुई तस्वीरों में Galaxy S26 FE को तीन अलग-अलग कलर में देखा गया है। इनमें Blueberry, Graphite और Pistachio शामिल हैं। खास बात यह है कि इन तीनों रंगों में फोन का बैक पैनल काफी सिंपल और साफ डिजाइन वाला दिखाई देता है।

Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स (लीक)

Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz बताया गया है। रिपोर्ट्स में अधिकतम ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक होने की भी बात सामने आई है। ऐसे में तेज रोशनी या धूप में स्क्रीन को देखना आसान हो सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट मिल सकता है। वहीं रियर कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

बैटरी के मामले में Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। Galaxy S26 FE को IP68 रेटिंग मिलने की बात सामने आई है। इसका मतलब फोन को धूल और पानी से एक तय स्तर तक सुरक्षा मिल सकती है। Galaxy S26 FE में Horizon Lock, Circle to Search, Audio Eraser और My FanCam जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Galaxy S26 FE की लॉन्च से पहले खुली पोल, Promo Image में दिखा डिजाइन और फीचर्स