Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy S25 Ultra Gets Cheaper by 22000 rupees Ahead of S26 Series Launch
नई S26 सीरीज से लॉन्च से पहले सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra, बंपर ₹22 हजार की छूट

नई S26 सीरीज से लॉन्च से पहले सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra, बंपर ₹22 हजार की छूट

संक्षेप:

Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले Samsung ने Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती की है। करीब 22 हजार रुपये की छूट के बाद यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब पहले से कहीं ज्यादा अफॉर्डेबल हो गया है।

Jan 07, 2026 09:02 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra इन दिनों बड़ी छूट पर मिल रहा है। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट किसी बड़े सेल इवेंट के बिना मिला है। ऐसे समय में जब Galaxy S26 Ultra के लॉन्च की खबरें सामने आ रही हैं, रिटेलर्स पुराने मॉडल का स्टॉक क्लियर करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अब Galaxy S25 Ultra प्रीमियम फोन चाहने वाले यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन गया है।

भारत में Galaxy S25 Ultra को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 129,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यही मॉडल Amazon पर 107,440 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे 22,559 रुपये का प्राइस कट मिल रहा है। इसके साथ ही चुनिंदा HDFC बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसका इफेक्टिव प्राइस 105,940 रुपये तक आ जाता है। ग्राहक एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मौका! 50MP कैमरा वाले Samsung फोन पर बंपर छूट, कीमत हुई 9000 रुपये से कम

इन फीचर्स के चलते धाकड़ है S25 Ultra

परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy S25 Ultra आज भी किसी नए फ्लैगशिप से कम नहीं है। इसमें दिया गया Snapdragon 8 Elite चिपसेट रोजमर्रा के काम से लेकर हैवी मल्टीटास्किंग तक हर काम को आसानी से संभालता है। Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। 2600nits तक की पीक ब्राइटनेस के चलते तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। इसमें मौजूद 5000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

ये भी पढ़ें:Samsung स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट: इन टॉप-4 फोन्स में से अपने लिए चुनें

कैमरा हमेशा से Samsung की Ultra सीरीज की पहचान रहा है और Galaxy S25 Ultra में बैक पैनल पर 200MP मेन सेंसर के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस, 50MP पेरीस्कोप सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप ऑफर किया जा रहा है। इसमें 12MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।