Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़samsung galaxy S25 FE not performed up to mark in DxOMark camera test falls behind old and affordable phones in ranking
कैमरा परफॉर्मेंस में पिछड़ा सैमसंग का यह पॉप्युलर 5G फोन, पुराने और सस्ते डिवाइसेज ने दी मात

कैमरा परफॉर्मेंस में पिछड़ा सैमसंग का यह पॉप्युलर 5G फोन, पुराने और सस्ते डिवाइसेज ने दी मात

संक्षेप:

DxOMark ने सैमसंग गैलेक्सी S25 FE के कैमरा को टेस्ट किया, जिसमें इसकी परफॉर्मेंस उम्मीद से थोड़ी कम रही। चौंकाने वाली बात यह है कि DxOMark ने अपनी रैंकिंग में इसे कई पुराने और इससे सस्ते फोन्स से भी नीचे रखा।

Dec 24, 2025 07:57 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE स्मार्टफोन इसी साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। फोन 50 मेगापिक्सल के मेन OIS कैमरा, 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल के OIS टेलिफोटो सेंसर से लैस है। हाल में DxOMark ने इस फोन के कैमरा को टेस्ट किया, जिसमें इसकी परफॉर्मेंस उम्मीद से थोड़ी कम रही। चौंकाने वाली बात यह है कि DxOMark ने अपनी रैंकिंग में इसे कई पुराने और इससे सस्ते फोन्स से भी नीचे रखा।

इन फोन से पीछ रहा सैमसंग गैलेक्सी S25 FE

DxOMark के टेस्ट में S25 FE ने 118 पॉइंट स्कोर किए, जिससे यह साइट की ग्लोबल कैमरा रैंकिंग में 123वें स्थान पर रहा। यह कई साल पहले लॉन्च हुए iPhone 12 Pro Max, iPhone 13 और Google के 2022 में लॉन्च हुए Pixel 6a (जिसने 122 अंक प्राप्त किए) जैसे डिवाइसेज से भई पीछे है।

samsung

अल्ट्रावाइड, टेलीफोटो कैमरों की इमेज क्वॉलिटी में काफी गिरावट

फोन के कैमरा सेटअप में 1/1.57 इंच की साइज वाला 50 मेगापिक्सल का मेनसेंसर, 1/3 इंच साइज का 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। DxOMark के विश्लेषण से पता चलता है कि सेंसर का छोटा साइज फोन की कमियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Photo: Gizmochina

स्टिल फोटोग्राफी में मेन कैमरा अच्छी रोशनी में ठीक एक्सपोजर और सटीक कलर ऑफर करता है। हालांकि, अल्ट्रावाइड या टेलीफोटो कैमरों पर स्विच करने पर इमेज क्वॉलिटी में काफी गिरावट आती है। DxOMark के अनुसार अच्छी लाइटिंग में भी फोटो और वीडियो नॉइज को देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:10,100mAh की बैटरी के साथ आया नया पैड, मिलेगा 11.5 इंच का डिस्प्ले, रैम 12GB

वीडियो परफॉर्मेंस भी खास नहीं

DxOMark के टेस्ट में फोन वीडियो परफॉर्मेंस में भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। एचडीआर फुटेज इनकंसिस्टेंट दिखे, जिसमें कुछ सीन अंडरएक्सपोज्ड हैं और कभी-कभी अनस्टेबल व्हाइट बैलेंस के कारण पिंक कलर दिखता है। पोर्ट्रेट शॉट्स में बारीक डिटेल्स की कमी साफ नजर आती है, जबकि विजुअल में मोशन के कारण अक्सर आर्टिफैक्ट्स दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें:गजब! 5510 रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का यह वॉटरप्रूफ 5G फोन, चौंका देगी कीमत

DxOMark ने कहा ये समस्याएं केवल सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग की नहीं बल्कि हार्डवेयर ऑप्शन्स की लिमिट को दिखाती हैं। इसलिए वेबसाइट इस प्राइस रेंज में खरीददारों को शाओमी 15 या 14T, या गूगल के पिक्सल 10 जैसे ऑप्शन्स पर विचार करने का सुझाव देती है, जो समान कीमतों पर बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।