पतले Samsung फोन पर 37 हजार रुपये की बंपर छूट! 200MP कैमरा फोन पर डिस्काउंट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Flipkart Sale में Samsung Galaxy S25 Edge पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे प्रीमियम फोन की कीमत काफी कम हो गई है। फोन में 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और बेहद पतला 5.8mm डिजाइन मिलता है।

Samsung Galaxy S25 Edge
Samsung Galaxy S25 Edge को कंपनी ने सबसे पतले फ्लैगशिप फोन के तौर पर पेश किया था।

अगर आप प्रीमियम और बेहद पतला Samsung स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Edge पर मिल रहा ऑफर ध्यान खींच सकता है। यह फोन भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन समय-समय पर Flipkart की सेल में इसकी कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है। हाल की सेल में भी इस मॉडल पर भारी डिस्काउंट और अतिरिक्त ऑफर्स मिल रहे हैं।

बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

Samsung Galaxy S25 Edge के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 1,09,999 रुपये थी। Flipkart की पिछली बड़ी सेल में यह फोन 59,999 रुपये तक की कीमत पर लिस्ट हुआ था। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले करीब 50,000 रुपये की सीधी बचत देखने को मिली। हालांकि इसमें एक्सचेंज वैल्यू से जुड़ा डिस्काउंट भी शामिल था।

हालांकि, मौजूदा Flipkart लिस्टिंग में कीमत ऑफर और सेलर के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले लाइव कीमत, बैंक ऑफर और उपलब्ध स्टॉक जरूर चेक करना चाहिए। Flipkart की मौजूदा लिस्टिंग में 12GB+256GB मॉडल की कीमत 76,999 रुपये दिखाई गई है और कुछ अतिरिक्त ऑफर्स के साथ इफेक्टिव प्राइस कम हो सकता है। बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन को लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब 37 हजार रुपये सस्ते में ऑर्डर किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge में क्या है खास?

Galaxy S25 Edge की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद पतला डिजाइन है। फोन सिर्फ 5.8mm मोटा है और इसका वजन करीब 163 ग्राम है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम और Corning Gorilla Glass Ceramic 2 का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह LTPO पैनल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स तक बताई गई है। बड़े और हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले की वजह से वीडियो देखने, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलता है।

Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S25 Edge में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM मिलती है। फोन को खास तौर पर प्रीमियम परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है। कैमरा सेटअप भी फोन की बड़ी खूबियों में शामिल है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

पतले डिजाइन की कीमत है छोटी बैटरी

Galaxy S25 Edge का 5.8mm पतला डिजाइन निश्चित रूप से आकर्षक है, लेकिन इसके लिए Samsung को बैटरी क्षमता के मामले में समझौता करना पड़ा है। फोन में 3,900mAh की बैटरी दी गई है और यह 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।