
आखिरी मौका, सीधे ₹56,000 कम में लें 200MP कैमरे वाला Galaxy S24 Ultra, खत्म होने वाला है ऑफर
संक्षेप: Amazon Great Indian Festival Diwali Special सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अमेजन ने टीज किया है कि इस फोन पर मिलने वाला ऑफर आज समाप्त होने वाला है। सेल में यह महंगा फोन ऑफर्स के बाद 74 हजार से कम में मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगर आप भी 200 मेगापिक्सेल कैमरे वाला Samsung Galaxy S24 Ultra 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Amazon Great Indian Festival Diwali Special सेल में सैमसंग का पॉपुलर गैलेक्सी S24 अल्ट्रा बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अमेजन ने टीज किया है कि इस फोन पर मिलने वाला ऑफर आज समाप्त होने वाला है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो तुरंत डील का फायदा उठा लीजिए। सेल में यह महंगा फोन ऑफर्स के बाद 74 हजार से कम में मिल रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस डील के बारे में सबकुछ...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लॉन्च प्राइस से 56,000 सस्ता मिल रहा फोन
बता दें कि, लॉन्च के समय भारत में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1,29,999 रुपये थी। इस समय, अमेजन पर फोन 75,749 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। अमेजन ने टीज किया है कि ऑफर्स के बाद इस फोन को 73,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है, यानी लॉन्च प्राइस से सीधे 56,000 रुपये कम में।


चलिए एक नजर डालते हैं सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा की खासियत पर
यह फोन अपने दमदार कैमरा सेटअप के लिए पॉपुलर है। इसमें 200 मेगापिक्सेल मेन कैमरे के साथ कुल चार रियर कैमरे (200MP+50MP+12MP+10MP) हैं। सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए, फोन में 12 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस है, जिसे स्टैंडर्ड 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 256GB/512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन्स मिल जाते हैं। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन टाइटेनियम फ्रेम और Galaxy AI फीचर्स के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Titanium Black





